सलमान खान फायरिंग केस में बड़ी खबर, हरियाणा से छठा आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आयी है. मुंबई पुलिस को कामियाबी हाथ लगी है. इस केस में पुलिस ने 6वीं गिरफ्तारी कर ली है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हरपाल सिंह बताया जा रहा है और इसे हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है.

Salman khan firing case: एक्टर सलमान खान हाउस फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस गैंग के एक और आरोपी को पकड़ लिया है. इस मामले में मुंबई पुलिस की ये 6वीं गिरफ्तारी है. इस केस को एक महीने से ऊपर का समय हो गया है और पुलिस हर छोटे-बड़े पहलुओं को गौर कर रही है. जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा गया है. शख्स की आज कोर्ट में पेशी भी होगी.

आरोपी का नाम हरपाल सिंह है और ये शख्स 34 साल का है. शख्स को उसके होमटाउन से ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार सुबह ही हरपाल सिंह को मुंबई लाया जाएगा और MCOCA कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस को पूछताछ के दौरान हरपाल की जानकारी मिली. सोर्स के मुताबिक जब पुलस इस केस में पकड़े गए लॉरेंस गैंग के ही एक और अपराधी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ कर रही थी तो उस दौरान ही पुलिस को हरपाल सिंह का पता लगा. हरपाल ने ही रफीक को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के लिए 2 से 3 लाख रुपये दिए थे.

पंजाब से गिरफ्तार हुआ था 5वां आरोपी

इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी मोहम्मद रफीक को पंजाब से गिरफ्तार किया था. चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे दिए थे और सलमान के घर की रेकी करने के लिए कहा था. अब 6वें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि हरपाल सिंह ने रफीक को पैसे देकर ऐसा करने के लिए कहा था. 

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी. अनमोल ने फेसबुक पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली थी. लॉरेंस भी कई बार सलमान खान को खुली धमकी दे चुका है.

Back to top button