
कान्स फेस्टिवल के लिए रवाना हुई ऐश्वर्या राय, टूटा हाथ देख फैंस हुए परेशान
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ पर चढ़े प्लास्टर ने खींचा। हाथ में प्लास्टर देखकर फैंस परेशान हो गए।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए ऐश्वर्या राय भी मुंबई से निकल चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा हैं। बुधवार को उन्हें एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या के साथ स्पॉट गया। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं। हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ पर चढ़े प्लास्टर ने खींचा। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां से दोनों कान्स के लिए रवाना हुईं। जहां उनके हाथ में प्लास्टर देखकर फैंस परेशान हो गए।
प्लास्टर देखकर फैंस परेशान
ऐश्वर्या राय बच्चन भी कान्स 2024 फिल्म फेस्टिवल के इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुकी हैं। बुधवार को एक्ट्रेस देर रात बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। ब्लू कलर का लॉन्ग कोट और ब्लैक पैंट पहने ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आईं। वहीं, आराध्या बेहद एक्साइटेड नजर आईं। हालांकि, उनके दाएं हाथ में लगे प्लास्टर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
ऐश्वर्या का हाथ देखकर कई लोगों ने उनके जल्द रिकवर होने के कमेंट्स किए हैं। वहीं की लोग ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, इन लोगों के पास 25 मेड्स होती हैं लेकिन फिर भी हाथ कैसे टूट जाता है? इस पर एक ने जवाब दिया है, हो सकता है योगा या जिम में कुछ हो गया हो। एक कमेंट है, हे भगवान कान में घायल हाथ के साथ वॉक करेंगी,गॉड ब्लेस। एक कमेंट है, घर में घुसे-घुसे हाथ कैसे टूट जाता है।
आपको बता दे कि वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या गाड़ी से निकलकर पैप्स को पोज देती दिख रही हैं। ऐश्वर्या का सीधा हाथ स्लिंग में है। आराध्या के हाथ में बैग है। दोनों मुस्कुराकर फोटोग्राफर्स का अभिवादन करतीं और उन्हें पोज देती हैं। ऐश्वर्या का हाथ देख लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं।





