Bollywood: फिल्म Kalki 2898 AD पर बड़ा अपडेट, निर्माताओं ने बनाया प्री-रिलीज इवेंट का प्लान..

साउथ इंडियन स्टार प्रभास अपकमिंग मूवी ‘कल्कि 2898 एडी‘ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। साउथ इंडियन स्टार प्रभास की यह फिल्म इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे हिट बनाने के लिए मेकर्स ने तगड़ा प्लान बनाया है।

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी प्रभास की अपकमिंग मूवी कल्कि 2898 एडी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट की चर्चाएं सुर्खियों में हैं। इस बीच मेकर्स ने प्रशंसकों को बड़ा अपडेट देते हुए एलान किया है कि फिल्म का ऑडियो सारेगामा म्यूजिक लेबल पर उपलब्ध होगा। संगीत कंपनी ने तय कीमत पर ऑडियो अधिकार हासिल कर लिए है। वहीं, इसके साथ अब खबर यह भी है कि फिल्म का पहला गाना जल्द ही जारी किया जाएगा। संगीत संगीतकार संतोष नारायणन द्वारा दिया जाएगा।

कल्कि 2898 एडी का 600 करोड़ रुपये बजट

रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्कि 2898 एडी से पहले उसकी एनिमेशन फिल्म 22 मई को एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज की जाएगी। इसके में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी शामिल होंगी। वो बहुत जल्द इसका प्रमोशन शुरू करेंगी। Kalki 2898 AD को नाग अश्विन (Nag Ashwin) ने डायरेक्ट किया है। इसका बजट करीब 600 करोड़ रुपये है। बजट और वीएफएक्स के मामले में ये हॉलीवुड को टक्कर दे रही है। San Diego Comic-Con में प्रभास की इस मूवी का टाइटल और टीजर लॉन्च किया गया था। इंटरनेशनल लेवल पर ऐसा करने वाली ये पहली इंडियन मूवी थी।

निर्माताओं ने फिल्म से प्रभास का नया पोस्टर साझा किया था, जिसमें प्रभास हाथों में हथियार लिए नजर आए थे। वहीं, फिल्म से अमिताभ बच्चन के किरदार का परिचय वीडियो जारी किया था, जिसमें वे अमर अश्वत्थामा के रूप में नजर आए थे। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म के लिए अपनी डबिंग पूरी कर ली है। दीपिका ने हिंदी और कन्नड़ भाषा में खुद के लिए डबिंग की है। वहीं अब निर्माता फिल्म का प्रचार शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं।

Back to top button