Movie Review: ज्योतिष और कर्म का रोमांचक खेल ”कर्तम भुगतम”, श्रेयस तलपड़े की जबरदस्त एक्टिंग

Bollywood: सोहम पी. शाह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कर्तम भुगतम’ विश्वास, किस्मत और मानवीय भावनाओं की एक कहानी है। इस फिल्म के जरिए श्रेयस ने हार्ट अटैक आने के बाद जबरदस्त कमबैक किया है।

सोहम शाह ने निर्देशित फिल्म ‘कर्तम भुगतम’ 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए श्रेयस ने हार्ट अटैक आने के बाद फिर से कमबैक किया है। ऐसे ही किरदार बताते हैं कि श्रेयस तलपड़े गजब टैलेंट वाले एक्टर हैं। हम श्रेयस को बेहतरीन रोल्स पर्दे पर निभाते देख चुके हैं। हम इस दुनिया में रहकर जो अच्छे या बुरे कर्म करते हैं उनका परिणाम हमें इसी जीवन में ही भुगतना पड़ता है और जो होना है वो होकर रहेगा।  ‘कर्तम भुगतम’  की कहानी भी इसी विषय पर आधारित है जिसमें ज्योतिष और कर्म साथ-साथ चलते हैं। खास बात तो यह है कि ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है।

क्या है फिल्म की कहानी?
थ्रिल और सस्पेंस से भरी इस कहानी की शुरुआत ज्योतिष की एक घटना से ही होती है, जिसमें देव की धारणाओं को चुनौती दी जाती है। श्रेयस तलपड़े अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहता है, जिसके लिए वो अपनी  पुश्तैनी सम्पति और एफडी आदि बेचकर जल्द से जल्द पैसे हासिल करना चाहता है , पर उसके रास्ते में एक के बाद एक कई रुकावटें आने लगती हैं जिससे उसके  मंसूबे धरे के धरे रह जाते हैं और वो मायूस होकर ज्योतिष विजय राज की शरण में चला जाता है। अब क्या विजय राज द्वारा बताए उपायों पर चलकर श्रेयस तलपड़े इन मुसीबतों से छुटकारा पर कर पाएंगे? या श्रेयश किसी अन्य मुसीबत में फंस जाएंगे। यह सब आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा। 

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

फिल्म की स्टारकास्ट

‘कर्तम भुगतम’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने देव के किरदार को बहुत लाजवाब तरीके से निभाया है। वहीं अन्ना के किरदार में विजय ने भी जबरदस्त एक्टिंग की है। इसके साथ ही सोहम पी शाह का निर्देशन तारीफे काबिल है। फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है और यह फिल्म की जान है। शुरू से अंत तक फिल्म ऑडियंस को ट्विस्ट और टर्न के साथ बांधकर रखती है। यह फिल्म उन लोगों को जरूर देखनी चाहिए जो साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों को पसंद करते हैं। ऐसे में आपको ये फिल्म देखनी चाहिए।

देव के किरदार में श्रेयस तलपड़े ने बढ़िया काम किया है। ऐसे में ये उनकी बेस्ट परफॉरमेंस में से एक तो नहीं है, लेकिन उनका काम आपको निराश नहीं करता। विजय राज भी फिल्म में कमाल अभिनय करते नजर आ रहे हैं। उनका किरदार कई शेड्स में है और सभी शेड्स में विजय ने कमाल किया है। मधु अपनी परफॉरमेंस से आपको चौंकाती हैं। कुल-मिलाकर ये फिल्म आपको पसंद आ सकती है

Back to top button