
शनिदेव किस राशि पर बरसाएंगे कृपा और किस पर रहेगी टेढ़ी नज़र?
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक राशिफल विस्तार से बताया जाता है।
हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का दिन शनिवार है और ये दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिदे की पूजा-उपासना से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि-आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिस कारण आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपको अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। यदि आपको कोई धन संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो आप उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि-आज के दिन आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे जिसमें कुछ उलझन तो आएंगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।
मिथुन राशि-आज का दिन आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यवसायिक तनाव को आसानी से दूर कर सकेंगे। संतान की किसी फरमाइश के पूरा न होने से वह आपसे नाराज हो सकती है। आपका ध्यान कुछ सामाजिक समस्याओं पर भी जाएगा जिस कारण आप लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। उ
कर्क राशि-आज आपको कुछ समय अपनी संतान को भी देना होगा ताकि उनके मन में कोई बात ना रहे। कुछ नए लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रहे संघर्षों को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती है जिससे आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
सिंह राशि-आज आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने का विचार किया है तो वह आज फाइनल हो सकती है। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए आपको उसमें ढील देने से बचना होगा। परिवार में आपको किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव के कारण समस्या होगी।
कन्या राशि-आज काम में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना अच्छा रहेगा। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण आपको उन्हें डॉक्टर को दिखाएं। आप किसी से धन उधार ना लें ।
तुला राशि-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी मेहनत नज़र आएगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे और उनके हित की बात भी करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोग अपने घर कार्यालय पर कुछ आयोजन कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए अपनी सोच समझ से कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें। आपके आस पड़ोस में किसी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में शांत रहे। परिवार में लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। जीवनसाथी को लेकर कहीं बाहर शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको आपके बिजनेस में रुका हुआ धन मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
धनु राशि-आज आपके जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिस कारण आपका मनोबल और बढ़ेगा।
मकर राशि-आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी मेहनत से आप एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। जिस कारण आपकी कुछ योजनाओं से आपको समस्या तो होगी, लेकिन बाद में आपको उससे अच्छा धन मिलने की संभावना है। आप अपने घर से कुछ पुराने फर्नीचर को हटाकर नए की खरीदारी कर सकती हैं।
कुंभ राशि-आज आपके परिवार का कोई सदस्य विवाह योग्य है जिसके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों कि सलाह न मानकर बड़ी गलती कर सकते हैं। घूमने फिरने के लिए आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ा सख्त रहें।
मीन राशि-आज सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण आप अपने कामों को कल पर टाल सकते हैं। आपको अत्यधिक गर्मी में बाहर जाने के कारण समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मेहनत तो करनी चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ दूसरे काम पर भी ध्यान देना चाहिए। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों के यहां घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।





