
ईरानी राष्ट्रपति रईसी के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक
Breakiing News: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत होने की खबर की पुष्टि हो गई है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी दी।
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। रविवार को इब्राहिम रईसी और कई ईरानी अधिकारियों को लो जा रहा हेलीकॉप्टर एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, कोहरे और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर का पता लगाना काफी मुश्किल भरा रहा, जिसे 17 घंटे की खोज के बाद जला हुआ पाया गया।
अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गया था। इसमें राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में सभी मारे गए।
मुश्किल घड़ी में भारत ईरान के साथ-PM मोदी
ईरान के राष्ट्रपति रईसी की मौत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “रईसी की अचानक मौत से स्तब्ध हूं। उन्होंने भारत-ईरान के द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भारत इस मुश्किल घड़ी में ईरान के साथ खड़ा है।”वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी रईसी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मैंने जनवरी में ही उनके मुलाकात की थी। हादसे की खबर से बेहद दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदानाएं व्यक्त करता हूं।”






