Bollywood News: पत्नी ट्विंकल खन्ना के आगे खुद को ‘गधा’ मानते हैं अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से भी चर्चा में बने रहते हैं। अक्षय कुमार ने शिखर धवन के टॉक शो धवन करेंगे में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की तारीफ के पुल बांधे।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पत्नी ट्विंकल खन्ना की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं किस्मत वाला हूं कि मेरी शादी सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी से शादी हुई। लेकिन मैं इसलिए भी लकी हूं कि वह एक प्यारी वाइफ और मां हैं। अगर आपको जिंदगी में सही पार्टनर मिल जाए तो आपकी जिंदगी सेट है। मैं अभी भी हैरान हो जाता हूं जैसे मेरी वाइफ जिंदगी को देखती हैं। वह 50 की हो गई हैं और आज भी पढ़ाई के लिए जाती हैं। उन्होंने अपनी मास्टर्स पूरी की और अब पीएचडी कर रही हैं।

अक्षय कुमार ने खुद को बताया गधा

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो में अक्षय कुमार ने दस्तक दी थी। इस दौरान एक्टर ने क्रिकेटर से खुलकर बात की। अक्षय ने कहा, मेरी बेटी को दिमाग मेरी पत्नी से मिलता है, मैं तो एक अनपढ़ इंसान हूं, मैं गधा मजदूरी करता हूं और वह दिमाग वाली हैं।

अक्षय कुमार ने इस शो में आगे अपनी पत्नी की तारीफ भी की। लंदन में अपने रुटीन और अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड पर मजाक करते हुए एक्टर ने कहा, मेरे जैसे कुछ ही लोग हैं। मैं जब लंदन जाता हूं. तो अपनी बेटी को स्कूल और बेटे को कॉलेज और तब पत्नी को कॉलेज छोड़ने जाता हूं. और फिर अनपढ़ की तरह घर आता हूं और क्रिकेट देखता हूं पूरे दिन।

मैं भाग्यशाली हूं-अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने बताया, मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी शादी सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी से हुई है, मैं इसलिए भी खुशनसीब हूं कि मेरी पत्नी पढ़ी लिखी और एक अच्छी मां हैं, अगर आपको ऐसा पार्टनर मिल जाए तो समझों लाइफ सेट है, मैं तो काम पर जाता हूं और वह अकेले बच्चों के साथ पूरा घर संभालती हैं, मुझे इस बात की खुशी है कि ट्विंकल का लाइफ को देखने का नजरिया अलग ही है, यकीन मानों वह 50 साल की हैं और आज भी पढ़नें जाती हैं, वह अब मास्टर करने के बाद पीएचडी की डिग्री ले रही हैं

बता दें, अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और अब अक्षय कुमार की जुलाई में फिल्म सरफिरा रिलीज होने जा रही है।

Back to top button