
Buddha Purnima: घर में सुख शांति के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान
बुद्ध पूर्णिमा का दिन बहुत ही विशेष होता है. क्योंकि बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के 9वें अवतार गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन गौतम बुद्ध को ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति हुई थी.
बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की त्रिवेणी स्मरण का पावन पर्व, दान पुण्य के लिए विशेष मानी जाती है. इस दिन दान करने से न केवल पुण्य प्राप्त होता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक बदलाव भी आते हैं.
Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध जयंती और बुद्ध जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है, बौद्ध धर्म के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है. यह भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की त्रिवेणी स्मरण का पावन पर्व है. इस साल 2024 में बुद्ध पूर्णिमा 23 मई दिन गुरुवार को पड़ रही है. इस दिन वैशाख महीने की पूर्णिमा भी है, ये काफी शुभ दिन है.
वैशाख महीने में दान का बहुत महत्व होता है. इसलिए इस मौके पर लोग तरह-तरह के दान भी करते हैं. ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष चीजें दान करने से घर में ज्ञान की वर्षा होती है, लाभ ही लाभ होता है. शांति बनी रहती है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं.
बुद्ध पूर्णिमा पर ऐसे करें दान
- बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर भिक्षुओं और साधुओं को भिक्षा देना सबसे पुण्यकारी दान माना जाता है. आप उन्हें भोजन, वस्त्र, औषधि या अन्य आवश्यक वस्तुएं दान कर सकते हैं.
- गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री जैसे किताबें, पेन, कॉपी, बैग आदि दान करना पुण्य का कार्य है. इससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होता है.
- गरीबों और भूखे लोगों को अनाज, दाल, चावल, आटा, तेल, मसाले आदि दान करना महादान माना जाता है. इससे समाज में भूख मिटाने में मदद मिलती है.
- अस्पतालों और जरूरतमंदों को दवाइयां, मेडिकल उपकरण, या अन्य चिकित्सा सामग्री दान करना पुण्य का कार्य है. इससे बीमारों का जीवन बचाने में मदद मिलती है.
- पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आप बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पौधे लगा सकते हैं या वृक्षारोपण अभियान में भाग ले सकते हैं.
- गर्मियों के मौसम में प्यासे पक्षियों और जानवरों के लिए जलदान करना पुण्य का कार्य है. आप सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के बर्तन में पानी रख सकते हैं.
- आप मंदिरों, गौशालाओं, या अन्य धार्मिक संस्थाओं में दान पात्रों में दान कर सकते हैं. इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है.
इन चीजों को खरीदना होगा शुभ
- बुद्ध पूर्णिमा पर आप भगवान बुद्ध की मूर्ति खरीद कर अपने घर ला सकते हैं.
- वैशाख पूर्णिमा होने की वजह से आप इस दिन कौड़ी खरीदकर घर ला सकते हैं
- कौड़ी मां लक्ष्मी को ये बहुत प्रिय है, इसे घर में रखने पर धन-धान्य में वृद्धि होती है.
- पूर्णिमा के दिन गुलाबी या लाल रंग के कपड़े खरीदना शुभ रहता है.
- बुद्ध पूर्णिमा पर चांदी का सिक्का खरीदना शुभ होता है.
- बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीतल का हाथी खरीदने पर दरिद्रता दूर हो जाती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.





