
Suhana Khan: करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान
Happy Birthday Suhana Khan: शाहरुख खान की लाडली बिटिया सुहाना खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। और इसके साथ ही सिर्फ 24 की उम्र में वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं। शाहरुख और गौरी खान की लाडली आज 24 साल की हो चुकी हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफॉम
शाहरुख खान ने जिस स्टारडम को हासिल करने में सालों मेहनत की, उनकी बेटी सुहाना ने छोटी सी उम्र में हासिल कर लिया। स्टार किड्स की जब-जब बात होती हैं, तो शाहरुख खान की लाडली यानी सुहाना का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दिखने में जितनी खूबसूरत, उतना ही खूबसूरत फैशन अंदाज। अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। सुहाना एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी हैं और जल्द अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स यानी शाहरुख खान की इकलौती बेटी हैं सुहाना खान। शाहरुख के तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना और अब्राहम। इकलौती होने की वजह से सुहाना अपने माता-पिता और भाइयों लाडली हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाली सुहाना खान फिल्मों में आने से पहले ही करोड़पति बन चुकी थीं। उनके पास कार कलेक्शन से लेकर महंगे कपड़े, बैग और आउटफिट हैं। साथ ही सुहाना के पास करोड़ों की नेटवर्थ भी है।

सुहाना अपने डेब्यू से पहले ही ब्यूटी प्रोडक्ट मेबेलिन की ब्रांड एम्बेसडर बनीं, जिसके ऐड में अक्सर वो दिखाई देती है। हाल ही में वह लक्स सोप की ब्रांड एम्बेसडर बनीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था, जिससे वो करोड़ों की कमाई करती हैं।

आलीशान घर के अलावा सुहाना खान रेंज रोवर और लेंबोर्गिनी जैसी कारों की भी मालिकन हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान की टोटल नेटवर्थ की बात करें तो कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार ये 13 करोड़ रुपए के करीब है।

सुहाना खान अक्सर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले साल अगस्त्या ने अपना बर्थडे सुहाना खान के साथ सेलिब्रेट भी किया था।






