कटरीना कैफ हुई प्रेग्नेंट? लंदन से वायरल हुआ वीडियो

Katrina Kaif Pregnant Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को लेकर खबर है कि वो प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में कटरीना का लंदन से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनके पति विक्की कौशल उनका हाथ पकड़कर वॉक करते नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन-दिनों लंदन में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में कपल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। कैट ने ओवरकोट पहना हुआ है, जिसके बाद एक फिर उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स ने खूब सुर्खियां बटोरी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जहां कपल को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। विक्की कैटरीना के साथ फुटपाथ पर चल रहे हैं। एक परफेक्ट हसबैंड की तरह विक्की ने अपनी वाइफ का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं कैट ओवरकोट पहने दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में लिखा है, “बॉलीवुड के पावर कपल #KatrinaKaif और #VickyKaushal लंदन के बेकर स्ट्रीट में टहल रहे हैं… विक्की सच में एक परफेक्ट हसबैंड हैं।” वीडियो में कैटरीना की चाल-ढाल को देखकर एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं।

सोशल मीडिया पर कमेंट की बौछार

ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर फिर से बात करने लगे। उनका लेटेस्ट लुक देख कई लोगों ने रेडिट पोस्ट की प्रतिक्रिया पर कमेंट में उन्हें बधाइयां दे रहे थे. वहीं एक ने लिखा, ‘अगर सच में कैटरीना प्रेग्नेंट हैं तो उन्होंने अभी तक इस खबर का खुलासा नहीं किया है.’ एक ने लिखा, ‘वैसे, कैटरीना की तस्वीर कब से नहीं ली गई है?’ एक ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे मैंने उसे पिछले महीने ही देखा था.’ एक अन्य ने लिखा, ‘मुझे इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होने पर बुरा लग रहा है. यह उनकी प्राइवेसी का बहुत बड़ा उल्लंघन है।

ऐसे कई लोगों ने मान लिया कि वो सच में इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और ऐसा लग रहा है कि विक्की कौशल के घर में इस साल किलकारियां गूंजने वाली हैं. हालांकि, अब अब अभिनेत्री की पीआर टीम ने कनफर्म कर दिया है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट नहीं हैं और वे इस वक्त पति के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं.

Back to top button