Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हीट वेव और बारिश का अलर्ट

Weather News: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के दबाव के क्षेत्र ने लखनऊ का मौसम बदला। लगातार तपिश से बेहाल शहर को तेज और नमी वाली पुरवा हवाओं ने राहत दी। लखनऊ में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

बंगाल की खाड़ी पर बने हवा के दबाव से शहर का मौसम बदला है। पुरवा हवायें चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्री मानसून का अलर्ट जारी कर किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाके में मौसम शुष्क रहेगा और लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश बारिश-बौछारों के आसार हैं। उरई और झांसी में ही लू रही, जबकि लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 से नीचे आया। मंगलवार को पूरे प्रदेश में एक जैसा मौसम नहीं रहा। कहीं भीषण गर्मी तो रही तो कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि धूल भरी तेज हवाएं परेशान करती रहीं। आगरा का पारा दो दिन से 47 पार तो वही कानपुर में गर्मी ने 14 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। प्रदेश का औसत तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट में सूबे के कई हिस्सों को बांटा।

लू को लेकर रेड अलर्ट जारी
मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा में लू का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वज्रपात और 40 किमी तक तेज हवा चलने के आसार
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

25 तक पड़ेगी लू की मार
मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई तक लू का प्रकोप रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 और 46 डिग्री के करीब रहेगा। रात का पारा 29 से 30 डिग्री के बीच झूलता रहेगा। इस बीच बारिश या किसी अन्य बदलाव के संकेत नहीं हैं। 25 मई के बाद भी तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यानि गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।

ज्यादा तापमान वाले शहर

शहर              पारा
झांसी              46.2
उरई               45.2
आगरा            43.2
 फतेहपुर        43.2
फतेहगढ़         42.4

25 मई से दो जून तक नौ तपा रहेगा। इस दौरान प्रचंड गर्मी के आसार जताए जाते हैं। इस नौ दिनों की अवधि को लेकर मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन का कहना है कि नौतपा में पश्चिम उत्तर प्रदेश में लू और तपिश ज्यादा असर दिखाएगी। दक्षिण पूर्व, बंगाल की खाड़ी, बिहार आदि क्षेत्रों से आ रही हवा का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर देखने को मिलेगा। इससे यहां राहत रहेगी। माह के अंत में आंधी-बारिश का भी असर दिखेगा।

Back to top button