
Rashifal: वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा सिद्धि योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक राशिफल विस्तार से बताया जाता है।
हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। गुरुवार 23 मई को सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान विष्णु की कृपा से सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। कारोबार में आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए धन वृद्धि के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा मिलने से आपके कई अटके कार्य पूर्ण होंगे।
हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है की इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख शांति होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
आज के दिन आप अपने खर्च लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आप धन को भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें पूरा मामला समझकर धन लगाना होगा, नहीं तो डूबने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।
वृष राशि
आज परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मिथुन राशि
आज काम को बहुत ही सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपकी किसी काम को लेकर गति थोड़ा तेज रहेगी। कुछ विरोधी उसमें विराम लगा सकते हैं। संतान यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी कड़वी बातों से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान की सुख सुविधाओं को लेकर उन्हें कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज कुछ गुप्त राज लोगो के सामने आ सकते हैं। जो लोग किराए के घर में रहते हैं, उन्हे किसी दूसरे की तलाश करनी होगी। आप पार्टनरशिप में यदि किसी काम को करेंगे, तो आपको उसमें पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपकी कोई प्रयास से अधिक यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन आप यदि अपने बिजनेस के काम को लेकर किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपने यदि संतान को कुछ जिम्मेदारियां दी थी, तो वह उस पर खरी उतरेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें।
तुला राशि
आज का दिन आप अपने बिजनेस के काम में कुछ बदलाव के कारण व्यस्त रहेंगे। आप इसके साथ-साथ अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालें, नहीं तो आप दोनों के बीच लड़ाई उत्पन्न हो सकती है। यदि आपके जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लंबे समय से प्रयासरत हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके काम में कुछ नए विरोध उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन किसी कोर्स को करने का सोचा है, तो वह उसके लिए कहीं स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी। आपको कोई नया पद भी मिल सकता है। आप अपने माता जी को किसी बात के लिए खरीखोटी सुना सकते हैं, जिस कारण आप दोनों के बीच रिश्ते में दूरियां आ सकती है। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
धनु राशि
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है।अपने काम पर फोकस बनाएं। इससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसे देखकर लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाएं रखना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर सलाह मश्विरा करें, तो आप उसमें बातचीत अवश्य करें। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गलती अवश्य होगी।
कुंभ राशि
आज का दिन आप आप दिखावे के चक्कर में न पड़ें। आर्थिक मामलों में आपको समस्याएं आएंगी। आपकी माता जी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कोई कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि लेकर आ सकते हैं।
मीन राशि
आज का दिन आपको किसी सदस्य के कोई बात बुरी लग सकती है। वह अपने मनचाहे व्यवहार के कारण किसी से कुछ गलत बोल सकते हैं। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में ना पड़ें, यही आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे उनके दिल की घंटी बजेगी। पिताजी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, डॉक्टर से परामर्श लें।





