
किरण का एक्स पति आमिर संग रिश्ते को लेकर नया खुलासा, लिव-इन में भी रहे…
Bollywood: किरण राव अपनी फिल्म लापता लेडीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। किरण राव ने तलाक के बाद अपने और आमिर को लेकर कुछ ऐसे राज खोले हैं जिनके बारे में फैंस को भी नहीं पता।
आमिर खान की दूसरी पत्नी थीं किरण राव लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों का तलाक हो गया है। भले ही किरण राव और आमिर खान ने अपने रास्ते अलग कर लिए हो, लेकिन ये एक्स कपल आज भी एक अच्छे दोस्त हैं। और हर सुख-दुख में दोनों एक-दूसरे का साथ देते हैं। हाल ही में किरण राव ने एक्स पति आमिर संग अपने रिश्ते को लेकर एक नया खुलासा किया है। बता दें, इस कपल ने साल 2005 में शादी की थी और साल 2021 में सोशल मीडिया पर अपने तलाक का एलान कर सभी को हैरान कर दिया था।
सालभर लिव-इन में रहे थे आमिर-किरण
दरअसल, किरण से हाल ही में पूछा गया कि क्या विवाह संस्था पर पुनर्विचार की जरूरत है। इस पर उन्होंने शी द पीपल टीवी को जवाब दिया कि आमिर और मैं शादी से 1 साल पहले साथ रह रहे थे और सच बताऊं तो हमने शादी पैरेंट्स की वजह से की। उस समय भी हम जानते थे कि शादी एक अच्छा इंस्टीट्यूशन है अगर आप उस इंस्टीट्यूशन के अंदर एक व्यक्तिगत रूप के साथ-साथ एक जोड़े के रूप में भी कार्य कर सकते हैं।
हमारे मजबूत रिश्ते में बने हुए हैं’
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्हें कभी तलाक का डर था ? इस पर किरण ने कहा कि, उन्होंने ‘अपना खूबसूरत’ समय बिताया और इसके बारे में चिंता नहीं की। ”बात यह है कि आमिर और मैं दो इंसानों के रूप में बहुत मजबूत रिश्ते में बने हुए हैं।” हम एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे का गहरा सम्मान और प्यार करते हैं। तो, वह नहीं बदला है।
आगे किरण ने कहा दरअसल, मैं और आमिर काफी स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप में रहे हैं। बतौर 2 इंसान भी हमारा स्ट्रॉन्ग रिलेशन है अब भी। हम एक-दूसरे से बहुत कनेक्टेड हैं। हम एक-दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं और प्यार भी करते हैं जो कभी नहीं बदल सकता। यही वजह है कि मुझे परेशान होने की जरूरत नहीं थी। मुझे अपना स्पेस चाहिए था। मैं इंडिपेंडेंटली रहना चाहती थी।
बता दें कि किरण और आमिर ने 2021 में अलग होने की घोषणा की थी। दोनों ने शादी के 16 साल होने के बाद यह फैसला लिया था। आपको बता दे कि किरण और आमिर खान का बेटा भी है जिसका नाम आजाद है। तलाक के बाद भी दोनों बेटे, की पैरेंटिंग के लिए हमेशा साथ रहते हैं। आजाद के लिए तीनों साथ में टाइम स्पेंड भी करते हैं।
यह भी पढ़े-





