Movie Review: कमजोर स्क्रीनप्ले; मगर दमदार है ‘भैया जी’ का एक्शन…

‘Bhaiyya Ji’ Movie Review: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी फिल्म के ‘भैया जी’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर शतक लगा दिया है। अगर बात फिल्म की कहानी की करे तो इसमे भैया जी का एक्शन दमदार है लेकिन कहानी में कुछ नयापन नहीं है। यह आपको 90 के दशक की फिल्मों की याद जरूर दिलाएगी।

बड़े बुजुर्गों के मुंह से एक कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी कि घायल शेर हमेशा ही ज्यादा खतरनाक होता है। दरअसल, मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ पर ये कहावत एक दम सटीक बैठती हैं। भैया जी’ के साथ ही, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपने करियर की 100वीं पूरी कर ली। मनोज फिल्म में पहले से शरीफ होते नहीं हैं, वो बाद में बनते हैं। वो हमेशा से ही शरीफों के लिए शरीफ और बदमाशों के लिए बदमाश होते हैं। उनकी फिल्म ‘भैया जी’ कुछ ऐसी ही है। इसमें दमदार एक्शन सीक्वेंस, इमोशन और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स हैं। इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में चलिए आपको उनकी इस मूवी के बारे में बताते हैं। खैर, फिल्म देखने के बाद इतना तो जरूर कह सकती हूं कि अभिनेता के अभिनय में कोई कमी नजर नहीं आई।

कैसी है ‘भैया जी’ की कहानी?

कहानी की शुरुआत होती है बिहार से, जहां राम चरण त्रिपाठी यानी कि भैया जी (मनोज बाजपेयी) का रौला तो गांव में ही नहीं बल्कि पूरे जिले और राज्य में होता है। यहां तक कि गुंडों और पुलिस अफसरों तक की पैंट गीली हो जाती है। शुरुआत में तो मनोज को फिल्म में काफी शरीफ दिखाया गया जाता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है तो उनका रौला भी दिखता है। अपने परिवार, अपने लोगों और समाज के लिए जीते हैं। लेकिन, बाद में कहानी कुछ ऐसा टर्न लेती है कि उन्हें अपने पुराने रूप में लौटना पड़ता है। एक प्रतिशोध की आग भभकती है और कहानी में ट्विस्ट लाती है। हालांकि, कहानी काफी कमजोर लगती है क्योंकि आप ऐसी कहानियों को पहले भी देख चुके हैं। कहानी में बिहारी टच है और दिल्ली-हरियाणा का भी टच दिखाया गया है। कमजोर कहानी के साथ आपको दमदार एक्शन देखने के लिए मिलता है। कहानी आगे बढ़ती है और सेकंड हाफ आता है तो मजा आना शुरू हो जाता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अपूर्व ने अच्छा निर्देशन किया है, मगर कुछ कमियों को भी नकारा नहीं जा सकता है।

मनोज बाजपेयी की ऐक्टिंग ने जीता दिल

इसके साथ ही बात की जाए ‘भैया जी’ में एक्टर्स की एक्टिंग की तो इसमें मनोज बाजपेयी ने ‘भैया जी’ के रोल में फैंस और दर्शकों का दिल जीत लिया। आपने एक कहावत और सुनी होगी ‘एक बिहारी सब पर भारी’। अब ये कहावत फिल्म में मनोज पर एकदम फिट बैठती है। उन्होंने बिहार के उस दबंग भैया जी का रोल प्ले किया है, जिसके पास सिक्स पैक एब्स और बॉडी नहीं बल्कि जिगर होता है।

फिल्म में बाकी के किरदारों की बात की जाए तो एक्ट्रेस जोया हुसैन ने लाइमलाइट ही चुरा ली है। वो इसमें मनोज बाजपेयी की लेडी लव बनी हैं। इसके साथ ही सुविंदर विक्की और जतिन गोस्वामी भी नेगेटिव भूमिका में खूब जंचते हैं। वहीं, विपिन शर्मा अपने किरदार से दर्शकों को गुदगुदाते हैं।

डायरेक्श और म्यूजिक

अब अगर ‘भैया जी’ के डायरेक्शन की बात की जाए तो इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। वो मनोज के साथ फिल्म ‘एक बंदा काफी है’ में काम कर चुके हैं। ‘भैया जी’ के जरिए दोनों ने दूसरी बार साथ काम किया है। फर्स्ट हाफ में समझ नहीं आता है कि क्या, क्यों और कैसे हो गया।

अब आते हैं फिल्म ‘भैया जी’ के गाने और म्यूजिक पर। इसके गाने और म्यूजिक तो कमाल के हैं, जो आपको रिजनल सिनेमा से जोड़ता है। पहला ही आइटम सॉन्ग ‘चक्का जाम हो जाई’ आता है तो आप झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। उनकी आवाज में दो गाने ‘कौने जनम के बदला’ और ‘बाघ के करेजा’ गाया है। ‘कौने जनम के बदला’ जहां इमोशनल गाना है और दिल को छूता है वहीं, ‘बाघ के करेजा’ रोम-रोम में जोश भर देता है और कहानी की कड़ी को मजबूत बनाता है।

इसके साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक की बात की जाए तो ये भी कमाल का है, जो फिल्म से जोड़ता है। फिल्म की हर कड़ी से इसका म्यूजिक आपको कनेक्ट करता है। कुल मिलाकर आप बिना फिल्म देखे अपनी कुर्सी नहीं छोड़ पाएंगे।

फिल्म देखनी चाहिए या नहीं

अंत में फिल्म ‘भैया जी’ की बात की जाए कि इसे देखना चाहिए या नहीं तो आपको बता दें कि आप इसे देख सकते हैं। फुल पैसा वसूल मूवी है। इसमें मनोज बाजपेयी का एक्शन अवतार है। साथ ही ये उनकी 100वीं फिल्म भी है। अगर आप मनोज की एक्टिंग के मुरीद हैं तो इस मूवी को जरूर पसंद करेंगे। साथ ही उनका एक्शन अवतार और बिहार की दबंगई आपको खूब पसंद आएगी। फिल्म फैमिली एंटरटेनर है। एक्शन है मगर खून-खराबे की भरमार नहीं है।

Back to top button