
सन ऑफ सरदार से कटा सोनाक्षी सिन्हा का पत्ता, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री
Bollywood: अजय देवगन की 2012 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘सन ऑफ सरदार‘ का दूसरा पार्ट यानी सीक्वल बनने जा रहा है। पहले पार्ट में अजय देवगन के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं थी। पर अब उनका पत्ता कट गया है।
इस साल अजय देवगन की दो फिल्में आ चुकी हैं। जहां ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया, तो वहीं ‘मैदान’ बुरी तरह से पिट गई। अजय देवगन की साल 2012 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार साल की हिट और सक्सेस फिल्मों की लिस्ट में शुमार हुई थी। अजय देवगन पहली बार पगड़ी पहनकर कैमरे के सामने आए थे और एक्टर की कॉमिक टाइमिंग ने फैंस को खूब हंसाया था। अब 12 साल बाद सन ऑफ सरदार के दूसरा पार्ट यानी सीक्वल से लेटेस्ट अपडेट आई है कि अब फिल्म के सीक्वस से सोनाक्षी सिन्हा का पत्ता साफ हो गया है और अब साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली इस खूबसूरत हसीना की एंट्री हो गई है।
सन ऑफ सरदार 2 की कास्टिंग शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सन ऑफ सरदार 2 की कास्टिंग शुरू हो गई है और इस बार अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नहीं बल्कि मृणाल ठाकुर रोमांस करेंगी। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब अजय और मृणाल एक साथ पर्दे पर काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन ऑफ सरदार 2 की स्टोरी के हिसाब से सोनाक्षी इसमें फिट नहीं दिख रही हैं।
हालकिं अभी तक इस मृणाल के फिल्म में आने और सोनाक्षी के फिल्म से जाने पर मेकर्स की प्रतिक्रिया नहीं आई है। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में अजय देवगन फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल अजय एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, सन ऑफ सरदार 2 में संजय दत्त की जगह सनी देओल ले सकते हैं।





