शनि कुंभ राशि में चलेंगे उलटी चाल, ये राशियां होंगी मालामाल

Rashifal: शनिदेव कर्म के अनुसार अच्छे और बुरे फल देते हैं इसलिए उन्हें कर्मफल दाता कहा जाता है। जून के महीने से नवंबर तक शनि वक्री चाल में गोचर करेंगे। शनि का उलटी चाल में कुंभ राशि में गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत पलट सकता है।

शनिदेव कर्म के अनुसार अच्छे और बुरे फल देते हैं इसलिए उन्हें कर्मफल दाता कहा जाता है। वक्री अवस्था यानी उल्टी दिशा में गति करने पर शनि का प्रभाव राशियों पर ज्यादा पड़ता है। अधिकतर लोग शनिदेव से डरते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते है। शनि इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्गी चाल में गोचर कर रहे हैं। शनि ग्रह का उलटी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। दृक पंचांग के अनुसार, 29 जून के दिन से शनि रात 12 बजे के बाद वक्री चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। 15 नवंबर के दिन शनि चाल बदलकर मार्गी हो जाएंगे। 30 जून से नवंबर तक शनि वक्री रहेंगे। जब कोई ग्रह वक्री होता है तब उसकी दृष्टि का प्रभाव अलग होता है।

कन्या राशि 
शनि की वक्री चाल से कन्या राशि वालों को बंपर फायदा हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में शनि वक्री होंगे। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

मेष राशि
शनि की उलटी चाल मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।   

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की उलटी चाल शुभ साबित हो सकती है। इस राशि के कर्म भाव में शनि वक्री होंगे। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं, आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

            

Back to top button