
Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी?
Bollywood: करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन ने ‘धड़क 2’ का आधिकारिक एलान कर दिया है। जाति पर बेस्ड एक ऐसी लव स्टोरी जिसका अंत दुखद होने वाला है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन में बन रही फिल्म धड़क 2 का आधिकारिक एलान कर दिया है। पिछले कुछ वक्त से खबरें थीं कि फिल्ममेकर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म धड़क 2 बना रहे हैं। आज एक मोशन पोस्टर के साथ कन्फर्म हो गया है। साथ ही रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी गई है। धड़क की तरह धड़क 2 भी एक अनोखी लव स्टोरी होने वाली है जिसमें एक बार फिर जाति की वजह से दो प्यार करने वालों का अंत हो जाता है।
‘कैसे मिलेंगे आग और पानी’
फिल्म का टीजर देखकर लग रहा है कि किसी दुख भरी कहानी पर आधारित होगी। शुरुआत में खून से लिखा आता है, ‘एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी’। बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘जो सपना तुम देख रही हो विधि, उसमें मेरे लिए कोई जगह नही है।’ जवाब मिलता है, ‘तो फिर तुम ही बता दो नीलेश कि इन फीलिंग्स का क्या करूं?’ गाना चलता है, ‘दुनिया अलग है मेरी तुम्हारी- कैसे मिलेंगे आग और पानी’।
इस फिल्म को जी स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शन और क्लाउड 9 पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म को लेकर जानकारियां साझा की गई हैं। टीजर वीडियो देखकर लग रहा है कि यह एक ऐसी लव स्टोरी फिल्म लग रही है, जो सामाजिक प्रथाओं को चुनौती देती है। फिल्म में जाति और वर्गों में बंटे समाज की हकीकत को पेश किया गया है।





