Cinema Lovers Day: सिनेमा लवर्स डे सेलिब्रेशन, आज थियेटर में मात्र 99 रुपए में देखें फिल्म?

Cinema Lovers Day: शुक्रवार 31 मई 2024 के दिन सिनेमा लवर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन आप कोई भी मूवी देखना चाहते हैं, तो उसकी 99 रुपए होगी। टिकट बुकिंग आप किसी भी प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं या फिर मल्टीप्लेक्स के काउंटर से सीधा ले सकते हैं।

अगर आप सिनेमा के शौकीन हैं, और बॉलीवुड की फिल्में देखना चाहते है तो 31 मई यानी आज का दिन अपने कैलंडर में मार्क कर लीजिए। क्योंकि आज सिनेमा लवर्स डे के दिन मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानि एमआई ने सिनेमाघरों में सिनेमा टिकट को मात्र 99 रुपए का कर दिया है। आप इतने कम पैसों में नई रिलीज देख सकते हैं या फिर अपनी पसंदीदा कोई फिल्म देख सकते हैं। ये डिस्काउंट फिल्म इंडस्ट्री के मुश्किल दौर से गुजरने की वजह से किया जा रहा है।

कैसे टिकट बुक कर सकते हैं?

-PVR या INOX की वेबसाइट पर जाए।

-फिर अपनी पसंद की फिल्म और शो का टाइम चुन लें।

-फिर 99 रुपए की टिकट लेकर बुकिंग कर सकते हैं।

-अगर आप ऑफलाइन भी टिकट लेना चाहते हैं, तो वो भी आपको मिल जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग पर थोड़ा शुल्क ऊपर जा सकता है, इस शुल्क से बचने के लिए आप सीधे सिनेमा के काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं।

बता दें, हॉलीवुड की कम रिलीज और चुनाव की वजह से भी नई फिल्में प्रभावित हो रही हैं। इस बार सिनेमा लवर्स डे 4 हजार से ज्यादा सिनेमा घर में माना जा रह है, जिनमें PVR-INOX, CINEPOLIS, MIRAJ, CITYPRIDE, ASIAN, MUKTA A2, MOVIE TIME, MOVIEMAX, WAVE, M2K, DELITE जैसे बड़े नाम सामने आए हैं।

Back to top button