
‘Mr and Mrs Mahi’ Review: कमजोर कहानी पर भारी राजकुमार-जाह्नवी की जबरदस्त एक्टिंग
‘Mr and Mrs Mahi’ Review: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ आपको पसंद आने वाली है। ये फिल्म अच्छी है, कहानी भी ठीक है और एक्टिंग भी जबरदस्त है बस कमी है तो नयेपन की।
मिस्टर एंड मिसेज माही’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। महेंद्र अग्रवाल (राजकुमार) की कहानी है, जो क्रिकेटर बनने का सपना संजोए है, लेकिन राज्य की टीम से बाहर होने के बाद उसके सपने चकनाचूर हो जाते हैं। उसके पिता (कुमुद मिश्रा) उसे अपनी खानदानी दुकान पर बैठा देते हैं, जहां बैठकर उसे आत्मगिलानी महसूस होती है। महेंद्र के जीवन में फिर से बहार तब आती है, जब महिमा (जाह्नवी) से उसकी शादी होती है। वह दोबारा उसके सपने को जीने का काम करती है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक कुंठित इंसान पर बेस्ड है, जो दूसरों की सफलता नहीं देख पाता है। राजकुमार राव, जिसका नाम महेंद्र ‘माही’ अग्रवाल है, जो बनना तो एक क्रिकेटर चाहता है, लेकिन बन कुछ और जाता है। महेंद्र के पिता की भूमिका में आपको दिग्गत अभिनेता कुमुद मिश्रा नजर आएंगे। कई कोशिशों के बाद भी, महेंद्र का सेलेक्शन नहीं हो पाता है और उसके पिता उसे अपनी स्पोर्ट्स की दुकान में बैठा देते हैं। महेंद्र का एक छोटा भाई भी है, जो एक टीवी स्टार है, जिसके स्टारडम से उसके पिता काफी खुश रहते हैं, और महेंद्र को जलन होती है। खैर, महेंद्र की शादी महिमा ‘माही’ अग्रवाल से हो जाती है, जिसकी भूमिका में आपको जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। महिमा के आते ही महेंद्र की जिंदगी बदल जाती है। महिमा भी बचपन से क्रिकेटर बनना चाहती थी, लेकिन वह अपने पिता की वजह से डॉक्टर बन जाती है.एक तरफ अपने पिता की वजह से महेंद्र क्रिकेट नहीं खेल पाता, तो वहीं दूसरी तरफ अपने पिता की वजह से महिमा को भी क्रिकेट छोड़ना पड़ता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि जब दोनों ने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया है, तो फिर फिल्म में आगे क्या होने वाला है? अब ये जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर पूरी फिल्म देखनी होगी।
एक्टिंग ने फिल्म में फूंकी जान
फिल्म में अभिनय की बात की जाए तो राजकुमार-जाह्नवी कपूर से लेकर राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी सभी ने अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है। एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की वजह से आप इसे एक बार तो देख ही सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्या असर पड़ने वाला है, ये तो वक्त ही बताएगा।
कहानी में कुछ नया देखने को नहीं मिलता
अब कहानी की बात की जाए, तो इसमें कुछ नयापन देखने को नहीं मिलता। इसलिए यह कह पाना कि यह फिल्म आप लोगों को काफी पसंद आएगी, मेरे लिए थोड़ा कठिन है। फिर भी , लेकिन फिल्म में राजकुमार के साथ जाह्नवी की जोड़ी आपको बेहद पसंद आने वाली है। दोनों की केमिस्ट्री आपका दिल जीत लेगी। वैसे, फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है, जिससे आपको थोड़ी बोरियत जरूर महसूस होगी, लेकिन सेकंड हाफ आते-आते फिल्म की कहानी अच्छी स्पीड में चलने लगती है। इंटरवल के बाद की कहानी काफी सॉलिड है.
संगीत की बात करें तो आदेश श्रीवास्तव, विशाल मिश्रा, तनिष्क बागची निश्चित रूप से आपको सुकून पहुंचाएंगे. कुल मिलाकर कहा जाए तो यह वन टाइम वॉचेबल फिल्म है। मेरी ओर से ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को 3. 4 स्टार।





