
जया किशोरी के चमकते चेहरे का राज है ये आसान फेस पैक
Skin Care Tips: जया किशोरी(Jaya Kishori) की मोटिवेशनल बातें तो हर किसी को मोटिवेट करती हैं। हाल ही में जया किशोरी ने एक पॉडकास्ट में अपनी चमकती त्वचा का राज भी बताया है। जिसके बाद से उनकी बताई होम रेमेडी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है…
जया किशोरी की मोटिवेशनल बातें तो हर किसी को मोटिवेट करती हैं। साथ ही लाइफ को सही तरीके से जीने के लिए भी प्रेरणा देती है। लेकिन जया किशोरी की बातें ही नहीं बल्कि उनकी चमकते चेहरे पर भी अक्सर लोगों का ध्यान चला जाता है। ऐसे में मन में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर वो क्या करती हैं जिससे उनका चेहरा इतना ग्लो करता है। जया किशोरी ने खुद ही अपने चमकते चेहरे का सीक्रेट लोगों के साथ शेयर किया और बताया कि क्या है उनका स्किन केयर रूटीन।
जया किशोरी लगाती हैं बेसन का फेस पैक
जया किशोरी ने एक पॉडकास्ट में खुद ही बताया कि वो चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाती हैं। उनका ये स्किन केयर वाला पॉडकास्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे वो बताती है कि रोजाना चेहरे पर दही और बेसन को मिलाकर लगाती हैं।
जया किशोर क्या लगाती हैं फेस पर
जया किशोरी रोज रात में बेसन फेस पैक अप्लााई करके सोती हैं. जया रोज रात को सोने से पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही, बेसन और 1 चुटकी हल्दी मिक्स करके फेस पर लगाती हैं. कुछ देर सूखने के लिए छोड़ देने के बाद चेहरा साफ पानी से धोकर मॉइश्चराइजर अप्लाई करती हैं. इससे उनकी स्किन हेल्दी और शाइन बनी रहती है।





