
Kalki 2898 AD: फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
Kalki 2898 AD: नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ इस मच अवेटेड फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल में ही इससे संबधित एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की गई थी। अब निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर नई घोषणा की है।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) की चर्चा देशभर में चारों तरफ जोरों शोरों से हो रही है। और इस फिल्म का देश भर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साइंस-फिक्शन और भारतीय पौराणिक कथाओं का पर आधारित इस फिल्म में इन दोनों का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। आपको बता दे कि फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
10 जून को रिलीज होगा का ट्रेलर
‘कल्कि 2898 एडी’ अब तक की बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म पर 425 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। हर खबर के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अब इसके निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा हटाया है। निर्माताओं ने आज, 3 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की है। जारी हुए नए पोस्टर के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 10,जून 2024 को रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन,कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, ब्रह्मानंदम, पशुपति और राजेंद्र प्रसाद जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी अश्विनी दत्त कर रहे हैं। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म इस साल ही 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।





