कोरोना: पिछले 24 घंटे में 18088 नए मामले, ठीक होने वालों की संख्या एक करोड़ के करीब

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18088 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 264 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,088 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,03,74,932 पहुंच गए हैं।

वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 264 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,50,114 हो गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 21,314 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 99,97,272 लाख लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं।

रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,27,546 रह गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button