Shilpa’s Birthday: एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस में बिखेरा जलवा…

Shilpa Shetty Birthday: बॉलीवुड में नब्बे के दशक की पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 8 जून, 1975 को सुनंदा शेट्टी और सुरेंद्र शेट्टी के यहां हुआ था। शिल्पा ने अपने करियर का श्री गणेश ‘बाजीगर’ फिल्म से की थी। 

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Birthday) आज अपना 49वां जन्मदिन मन रही हैं। उनका जन्म 8 जून, 1975 को मंगलौर में हुआ था। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ खूबसूरती और फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। 49 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती के चर्चे कम नहीं हैं। उनकी कमाल की फिटनेस तो फिल्मों में अलग ही जादू चला जाती है। 90 के दशक में तो उन्होंने कमाल ही कर रखा था। 

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

‘बाजीगर’ से फिल्मों में किया डेब्यू

कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मी शिल्पा शेट्टी ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने कोल्ड ड्रिंक के एक एड में काम किया। शिल्पा ने साल 1993 में शाह रुख खान और काजोल के साथ ‘बाजीगर’ से फिल्मों में डेब्यू किया। सेकंड लीड में दिखाई देने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से फैंस का ध्यान खींचा।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

लाइफ में आए कई उतार-चढ़ाव

शिल्पा शेट्टी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल की कहानी बताई थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह इंडस्ट्री में आई थी, उस समय बहुत पतली और बच्ची जैसी थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उनकी लाइफ में ऐसा समय भी आया जब उन्हें काम मिलना कम हो गया था। किसी वजह से मुझे फिल्मों से बाहर कर दिया जाता, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और ऑडिशन देती रही।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

ड्राइव करने से है फोबिया

शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी करते हुए दिखाई दे जाती हैं, लेकिन असल लाइफ में उन्हें एक चीज से काफी डर लगता है। दरअसल, एक्ट्रेस को ड्राइव करने से फोबिया है और यह बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

2009 के फरवरी महीने में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ सगाई की और नवम्बर में शादी। आइपीएल में दोनों राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिक भी रहे। 21 मई 2012 में शिल्पा और राज बेटे विवान के माता-पिता बने। 15 फरवरी 2020 को दोनों ने बेटी समीक्षा का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया
Back to top button