
PM Modi: शपथ लेते ही एक्शन में पीएम मोदी, किसानों को दी बड़ी सौगात
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी ने आज सबसे पहले एक अहम फाइल पर साइन किए।
दरअसल मोदी 3.0 सरकार का पहला फैसला देश के करोड़ों किसानों को ध्यान में रखकर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम किसान सम्मान विधि की 17वीं किस्त जारी की। इससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा. इस दौरान पीएम ने कहा कि हम किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं. कृषि क्षेत्र के लिए और काम करते रहेंगे.
यह योजना 2019 में शुरू की गई थी। इससे पहले इसकी 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी।
मोदी 3.0 सरकार का पहला फैसला
मोदी ने पीएम किसान निधि (PM Kisan Nidhi) की 17वीं किस्त जारी कर दी है। इससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। इस किस्त के तहत करीब 20,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में जारिए किए जाएंगे। पीएम किसान निधि से जुड़ी फाइल पर साइन करने के बाद मोदी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह किसान कल्याण के लिए समर्पित है। पदभार संभालने के बाद पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए किया गया है। हम आने वाले समय समय में किसानों और कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए और कदम उठाएंगे।
क्या है किसान सम्मान निधि योजना?
केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी. इस योजना के तहत, किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. इसके तहत यह राशि एकमुशत नहीं बल्कि 2000-2000 रुपए की तीन समान किश्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.
किसानों का हित ही हमारी प्राथमिकता: मोदी
कार्यभार संभालने के बाद मोदी ने किसान निधि से जुड़ी फाइल पर साइन किए और उन्होंने अपनी सरकार की किसानों के लिए प्रतिबद्धता को जताया। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस किसान कल्याण पर है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं
क्या आपके खाते में आया किसान निधी का पैसा?
आप किसान पोर्टल पर जाकर अपने खाते में PM किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के आने की स्टेटस चेक कर सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कर सकते हैं.
- पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
- “किसान कॉर्नर” पर क्लिक करें.
- “बेनिफिश्यरी लिस्ट” ऑप्शन को चुनें.
- राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव जैसे जरूरी डिटेल्स भरें.
- “गेट रिपोर्ट” बटन पर क्लिक करें.
- यहां बेनिफिश्यरी लिस्ट में अपका नाम दिख जाएगा.
यदि आपको PM किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई समस्या आ रही है, तो आप PM किसान सम्मान निधि हेल्पलाइन (1800-115-5525) पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें…
मोदी कैबिनेट में किस मंत्री को मिलेगा कौन-सा विभाग, पोर्टफोलियो तैयार…
मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट फाइनल! सूची में राजनाथ, गडकरी, जयंत समेत कई नाम…





