
हनुमान जी का ये उपाय चमका देगा आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी भी होंगी मेहरबान
कहते हैं कि बजरंगबली की अराधना भक्तों के हर संकट को हर लेती है। हनुमान जी (Hanuman ji) की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बजरंगबली की अराधना भक्तों के हर संकट को हर लेती है और उनके दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। मंगलवार को हनुमान जी का दिन माना गया है। कहा जाता है कि इस हनुमान जी की पूजा व कुछ उपाय करने से किसम्त बदल जाती है। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। हनुमान जी की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाए उसका जीवन सफल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं किस्मत चमकाने वाले हनुमान जी के कुछ खास उपाय-
हनुमान चालीसा का करे पाठ
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
सुंदरकांड का भी पाठ असरकारी
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी है उन्हें नित्य सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।
राम नाम का सुमिरन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन कर सकते हैं। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जन्मोत्स के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार भोग जरूर लगाएं। भगवान के भोग में सात्विकता का विशेष ध्यान रखें। भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





