Rashifal: गजकेसरी का बना शुभ संयोग, मिथुन समेत इन 5 राशियों पर बनेगी गणेशजी की कृपा

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल (Rashifal) को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक राशिफल विस्तार से बताया जाता है।

हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, का शुक्रवार दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कल 12 जून दिन बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि में संचार करने वाले हैं तो गुरु वृषभ राशि में उदय अवस्था में है, इस तरह दोनों ग्रह एक दूसरे से चतुर्थ दशम भाव में मौजूद हैं, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन गजकेसरी राजयोग के साथ रवि योग, बुधादित्य योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है।

मेष राशि : आज मेष राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।लेकिन इस दौरान धन के मामले में कोई रिस्क न लें। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। दिन की शुरुआत में ही लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता अर्जित करेंगे।

वृषभ राशि :आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। पार्टनर के फीलिंग्स को समझने का प्रयास करें। साथ मिलकर लव लाइफ की प्रॉब्लम सुलझाएं। इस वीक आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को कॉन्फिडेंटली शेयर करें। इससे साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। जो लोग सीरियस रिलेशनशिप में हैं, उनका इस वीक शादी-विवाह तय हो सकता है। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। तरक्की के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।

कर्क राशि : कर्क राशि वाले आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। लाइफ में नए अनुभव लेंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। दोस्ती गहरी होगी। ऑफिस के चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी।

सिंह राशि : आज का दिन सिंह राशि वालों के लकी साबित होगा। जीवनसाथी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ की प्रॉब्लम को सुलझाने में सक्षम होंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। सीनियर्स के सहयोग से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। मन शांत रहेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों को करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। धैर्य बनाए रखें। बिना सोचे-समझे धन खर्च न करें।

तुला राशि : आज का दिन तुला राशि वालों के आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। धन बचत करें। इस वीक कपल्स वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्य करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि : लव लाइफ में खुशहाली आएगी। साथ मिलकर रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। इस वीक आपको करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में सराहे जाएंगे।

धनु राशि : धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपने बिजी ऑफिस शेड्यूल में से पार्टनर के लिए थोड़ा टाइम जरूर निकालें। उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। यह सप्ताह जीवन में कई बड़े बदलाव लाएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातक आज आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आज आप फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने के लिए लीव अप्लाई कर सकते हैं। लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद शांत होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि : आज आपकी पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों को करियर में अपार सफलता मिलेगी। लाइफस्टाइळ में कई बदलाव आएंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

मीन राशि : आज मीन राशि वालों को लंबे समय का इंतजार समाप्त होगा। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों का सपना पूरा हो सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। सिंगल जातक आज नए रिलेशनशिप की शुरुआत कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे।

Back to top button