
पलक मुच्छल ने 3000 बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाकर दी नई जिंदगी
Palak Mucchal : मनोरंजन जगत में ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ कुछ नेक कामों के लिए भी जाने जाते हैं। कई ऐसे कलाकार हैं जो जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इस लिस्ट में पलक मुच्छल का नाम भी जुड़ गया है।
दिल ये धोखाधड़ी कर देगा ,कौन तुझे यूं प्यार करेगा ‘ओ खुदा’, ‘मेरी आशिकी’, जैसे फेमस सॉन्ग गाने वाली एक्ट्रेस पलक (Palak Mucchal) मुच्छल एक बेहद नेक दिल इंसान हैं। पलक की सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि है और वो काफी लंबे समय से गरीब बच्चों की मदद करती आ रही हैं। पलक ने हार्ट सर्जरी करवाकर अभी तक 3000 बच्चों की जान बचाई है। मनोरंजन जगत में ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ कुछ नेक कामों के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक, कई ऐसे कलाकार हैं जो जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इस लिस्ट में एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम जुड़ गया है। वो नाम है पलक मुच्छल का।
पलक ने हाल ही में एक और बच्चे की सर्जरी कराई
पलक ने हाल ही में एक और बच्चे की सर्जरी कराई, जिसका नाम आलोक है। आलोक की सर्जरी सक्सेसफुल रही और अब वो बिल्कुल ठीक है। आलोक के साथ ही हार्ट संबंधी समस्या से जूझ रहे ऐसे गरीब बच्चों की संख्या 3000 पहुंच गई है, जिनकी पलक मुच्छल ने मदद की है। ऐसे में अब हर तरफ सिंगर के नेक काम की तारीफ हो रही है। बता दें, सामाजिक कार्य के लिए पलक का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में भी दर्ज हो चुका है।
इस काम के लिए पलक को अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पलक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ऐसे बच्चों का इलाज करवा रही हैं जिन्हें हार्ट संबंधी समस्या है और वह अब तक 3000 सर्जरी पूरी करवा चुकी हैं। वहीं 400 और बच्चों का इलाज अभी और कराना है। पलक ने कहा- ‘ये किसी सपने के जैसा है। पहल एक छोटी से बच्ची के साथ शुरुआत हुआ और ये उनके लिए मकसद बन गया। अब ये 3000 बच्चे उनके लिए उनके परिवार के जैसे हैं।’





