सांसद कंगना रनौत का बड़ा बयान, राजनीति से आसान फिल्मों में अभिनय…

Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार राजनीति में शामिल होने के ऑफर मिले हैं। अब जब वो इसमें शामिल हो गई हैं तो वो अपनी जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत के लिए सब कुछ काफी नया है। हिमाचल पॉडकास्ट में बात करते हुए कंगना ने काफी कुछ बताया है। सांसद बनीं कंगना ने हाल ही में बताया कि राजनीति में शामिल होने के ऑफर उन्हें पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ के बाद से ही आने लगे थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजनीति में आने के बाद उनके आगे के क्या प्लान हैं।  

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

कंगना ने कहा, ‘दरअसल, मेरे पिता को एक ऑफर मिला था। एसिड हमले से बचने के बाद मेरी बहन को राजनीति में शामिल होने की पेशकश की गई थी। इसलिए हमारे लिए राजनीतिक प्रस्ताव मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। मुझसे 2019 में भी संपर्क किया गया था। अगर मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं होती, तो मुझे वास्तव में इतनी परेशानी से नहीं गुजरना पड़ता।’

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

कंगना ने अपनी बात में आगे जोड़ा, “ये पहली बार नहीं है कि मुझे पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया गया हो, मुझे पहले भी कई ऑफर आ चुके हैं। ‘गैंगस्टर’ के बाद भी मुझे टिकट ऑफर किया गया था। मेरे परदादा कम से कम तीन बार विधायक रहे। इसलिए जब आप ऐसे परिवार से होते हैं और कुछ सफल हो जाते हैं, तो स्थानीय नेता आपसे संपर्क करते हैं। ये बहुत आम है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

कंगना ने आगे कहा कि अगर मैं इसमें दिलचस्पी नहीं लेती तो मुझे इतनी परेशानी से नहीं गुजरना पड़ता। मैं इसे एक ब्रेक की तरह नहीं देख रही हूं। यह बहुत कठिन जगह है और मैं इसके लिए तैयार हूं। अगर भगवान ने मुझे यह मौका दिया है तो मैं इसे पूरी ईमानदारी से जरूर निभाऊंगी।

Back to top button