Bollywood: इंतजार ख़त्म, जल्द रिलीज़ होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’

Stree 2 teaser: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। दर्शक लंबे समय से ‘स्त्री’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब हाल ही में, फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। बता दें कि फिल्म ‘स्त्री 2’ अब सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को दस्तक देने के लिए तैयार है। ‘स्त्री 2’ का टीजर आज (14 जून) फिल्म ‘मुंज्या’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है।’स्त्री 2′ 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

ये फिल्में भी होंगी 15 अगस्त को रिलीज

जियो स्टूडियो ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘इस स्वतंत्रता दिवस पर आ रही है ‘स्त्री’ फिर से। ‘स्त्री 2’ इस स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में। ‘स्त्री 2’ का टीजर आज ही सिनेमाघरों में ‘मुंज्या’ के साथ देखें।’

बता दें स्त्री 2 (Stree 2) का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं और इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है। यह निर्माता की हॉरर-कॉमेडी दुनिया का हिस्सा है जिसमें स्त्री, रूही और भेड़िया जैसी फिल्में शामिल हैं।

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘खेल-खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ से टकराएगी। ‘खेल खेल में’ साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान और वाणी कपूर नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। तीन बड़ी फिल्में एक-साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार है। ऐसे में देखना होगा कि दर्शक किसकी झोली भरते हैं

Back to top button