Rashifal: बुध ग्रह दिखाएगा अपना रंग, किसकी लगेगी लॉटरी…

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल (Rashifal) को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आज 14 जून शुक्रवार रात 11 बजकर 09 मिनट पर होगा। बुध का य​ह गोचर सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालेगा।

हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है।बुद्धि के कारक ग्रह बुध का राशि परिवर्तन आज 14 जून शुक्रवार रात 11 बजकर 09 मिनट पर होगा। मिथुन में बुध का य​ह गोचर सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालेगा। बुध ग्रह मिथुन में 14 जून से 28 जून तक रहेगा। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। जानते हैं बुध गोचर आपकी लाइफ पर क्या असर डाल सकता है।

बुध गोचर का इन राशियों पर प्रभाव

मेष: बुध के शुभ प्रभाव के कारण आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बिजनेस और जॉब करने वालों के लिए अच्छा समय है। नई जॉब पाने का चांस है। इस दौरान आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आपकी उन्नति में सहायक होगा।

वृषभ: बुध गोचर आपके जीवन में शुभता लाएगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखद होगा, सेहत भी अच्छी रहेगी। चल और अचल संपत्ति में किया गया निवेश आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकता है।बिजनेस में कुछ दिक्कते आ सकती हैं।

मिथुन: बुध के शुभ फल से आपको ​व्यापार में मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं। दवा के रिएक्शन या एलर्जी से सेहत प्रभावित हो सकता है। लाइफ पार्टनर के चुनाव का मौका मिल सकता है।

कर्क: बुध का राशि परिवर्तन आपके व्यापार के लिए अच्छा साबित हो सकता है. लेकिन आप वाणी पर संयम रखें, नहीं तो रिश्ते प्रभावित होंगे. तिल का ताड़ बनाने से बचें। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करें, नहीं तो रुपए मांगने की नौबत आ सकती है।

सिंह: बुध का गोचर आपके लिए सफलता लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ सकती है। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और शुभ फलदायी हो सकती है। स्वास्थ्य को कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन खानपान सही रखें।

कन्या: बुध गोचर से करियर में आपकी लॉटरी लग सकती है। कोई ऐसा काम हाथ लग सकता है, जो आपके यश और तरक्की को आगे बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। परिजनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। वित्तीय पक्ष में मजबूती रह सकती है।

तुला: बुध के कारण आपकी राशि के लोगों को कोई बड़ा मौका हाथ मिल सकता है, जिससे नौकरी और बिजनेस में उन्नति हो सकती है। बुध के कारण आप मालामाल हो सकते हैं। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button