
ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा का छलका दर्द, रिलेशनशिप ने किया करियर बर्बाद…
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सबा ने याद किया कि एक वक्त था, जब वह महीने में 6 से 7 वॉयस-ओवर करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे ये अवसर खत्म हो गए
Saba Azad-Hrithik Roshan Relationship: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ उनके रिश्ते ने कैसे उनकी प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित किया।(Saba Azad-Hrithik Roshan) खास तौर पर वॉयस-ओवर में उनके करियर को। सबा ने पिछले कुछ सालों में कई विज्ञापनों में भी अपनी आवाज दी है। हालांकि, उनके हाई-प्रोफाइल रिश्ते से जुड़ी गलतफहमियों के कारण उनके इस करियर में काफी गिरावट आई। इंस्टाग्राम स्टोरीज की एक सीरीज में सबा ने खुलासा किया कि उन्हें वॉयस-ओवर करने का मौका मिले हुए कई साल हो गए हैं।

2 साल बाद वॉइस ओवर काम किया
सबा ने पहले एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से अपना वीडियो शेयर किया और लिखा कि अपने नेचुरल हैबिटैट में वापस आ गई हूं। वॉइस ओवर रिकॉर्ड कर रही हूं 2 साल बाद। हां 2 साल बाद जानेंगे क्यों? तो आप में से कई लोग जानते होंगे और कई नहीं लेकिन मैं एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट रही हूं। मैंने 100 ऐड में काम किया है। वॉइस ओवर आर्टिस्ट होना मेरे तीन करियर में से एक है और इसके लिए मुझे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। मैंने कई डायरेक्टर्स के साथ काम किया है और कई अच्छे ऐड में अपनी आवाज दी है। सोचिए महीने में 6-8 वॉइस ओवर करने से लेकर एक वक्त ऐसा आया जब मेरे पास एक भी नहीं था।
सबा ने लिखा, ‘एक दिन मैं उठी और एहसास किया कि महीने हो गए मुझे रिकॉर्ड किया गया, इसके बाद महीने साल में बदल गए। सबा ने आगे बताया कि जब उन्होंने एक डायरेक्टर से पूछा कि आप मुझे वॉइस ओवर के लिए क्यों नहीं बुलाते हो? तो उन्होंने कहा कि ओग हमने सोचा कि तुम अब वॉइस ओवर नहीं करना चाहोगी। सबा ने फिर खुद बताया कि उन्हें इसलिए वॉइस ओवर के लिए नहीं बुलाया जाता था क्योंकि उन्हें लगा कि मैं किसी को डेट कर रही हूं तो अब यह काम नहीं करूंगी।’
सबा ने कहा कि उन्हें अपने टेबल पर खाना रखना है और सिर्फ लोगों की सोच को लेकर मुझे काम नहीं दिया जाएगा तो यह बहुत गलत है। तो मैं दोबारा कहना चाहूंगी कि मैंने वॉइस ओवर की जॉब नहीं छोड़ी है।
सबा के बारे में बता दें कि उन्होंने बतौर थिएटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। वह म्यूजिशियन भी हैं। लास्ट सबा अमेजॉन की मिनि सीरीज हूज यॉर गायनैक में नजर आई थीं।





