
NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 के कथित पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। दायर याचिका में 5 मई को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की अपील की गई है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके 20 छात्रों ने दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और अन्य को नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की भी मांग शीर्ष अदालत से की है। सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG, 2024 के कथित पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत से कथित पेपर लीक की जांच CBI से कराने की मांग की गई है।
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है। इसके अलावा याचिका में 5 मई को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच कराने की अपील की गई है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके 20 छात्रों ने दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और अन्य को नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की भी मांग शीर्ष अदालत से की है।





