
Uorfi Javed ने Orry को किया Kiss, सोशल मीडिया पर शादी को लेके कयास शुरू…
Uorfi Javed: ओरी और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें ओरी उर्फी को गले लगाकार सरेआम किस करते नजर आ रहे हैं।
उर्फी जावेद एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वायरल होने के मामले में कोई उर्फी को कॉम्पिटिशन दे सकता है तो वो ओरी। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। उर्फी जावेद और ओरहान अवत्रामणि (Orry) कई बार साथ में पार्टीज आदि में स्पॉट किए जाते हैं। कई बार लोगों का कहना ही क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में 14 जून की रात सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी और उर्फी को कैमरे के लिए पोज करते देखा गया।
देखे वायरल विडिओ
इस दौरान दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। उर्फी ने ओरी के गालों को किस (Kiss) किया। ये देखकर एक पैपराजी ओरी से सवाल करता है कि क्या वो उर्फी से शादी करेंगे? इसके जवाब में ओरी कहते हैं क्यों नहीं, कौन नहीं करेगा?
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स इस जोड़ी पर अपना प्यार लुटाने लगे। फैंस का कहना है कि दोनों साथ में क्यूट लग रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘पता नहीं क्यों लेकिन पहली बार मुझे ये दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं।’ ‘आज फील हुआ कि भगवान ने सबके लिए कोई ना कोई बनाया है’, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया।





