
Zodiac Sign: इन राशियों के लोग होते हैं घूमक्कड़, देखें कहीं आप भी तो शामिल नहीं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल (Rashifal) को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। इसी के अनुसार, कुछ राशियों के लोग देश-दुनिया में अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी दिलचस्पी रखते हैं।
हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि चक्र में ऐसी कई राशियां हैं, जो घूमने-फिरने की शौकीन मानी जाती है। ऐसे लोगों को देश-दुनिया एक्सप्लोर करना बहुत पंसद होता है। ये लोग घूमने के बहुत शौकीन होते हैं। मान्यता है कि ऐसे लोग लंबे समय एक स्थान पर ज्यादा नहीं रूकते हैं। लाइफ में कितना भी बिजी क्यों न हों, लेकिन घूमने के लिए कभी भी वक्त निकाल ही लेते हैं। मन के मुताबिक नई जगहों पर घूमने चले जाते हैं।
मेष राशि : मेष राशि के जातक घूमने के बहुत शौकीन होते हैं। इन्हें नई जगहों पर जाकर सुकून मिलता है। यह सोलो ट्रैवल लवर होते हैं, कभी भी अकेल घूमने के लिए निकल लेते हैं और दूसरों के सहारे नहीं रहते हैं। इन्हें ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, स्काई डाइविंग इत्यादि बहुत पंसद होता है।
वृषभ राशि : वैसे तो वृषभ राशि वालों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन इन राशियों के जातक भी सोलो ट्रैवल लवर होते हैं। इन्हें सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारने के बजाए नई जगहों को एक्सप्लोर करने में ज्यादा दिलचस्पी होती है। इन्हें लोगों के साथ घूमना नहीं पसंद होता है और ज्यादातर इन्हें शांति और सुकून देने वाली जगहों पर घूमने में मजा आता है।
कन्या राशि : ज्यादा घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में कन्या राशि वाले भी शामिल हैं। इन्हें एक जगह बैठना नहीं पसंद होता है। सोलो ट्रैवलिंग के साथ यह खाने-पीने और शॉपिंग में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। इन्हें अलग-अलग जगहों की फेमस चीजों को कलेक्ट करना काफी पसंद होता है।
धनु: धनु राशि के जातकों की दुनिया को एक्सप्लोर करने की गहरी इच्छा होती है। इनकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें यात्रा करना और नए कल्चर की खोज करना बेहद पसंद है। इन राशियों के लोग धार्मिक स्थलों पर यात्रा के शौकीन होते हैं। यह नई जगहों पर घूमकर ज्ञान में वृद्धि करने का खूब प्रयास करते हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातक भी घूमने का एक भी मौका नहीं जाने देते हैं। ऐसे लोग अक्सर अलग-अलग जगहों पर यात्रा करने के शौकीन होते हैं। इन्हें अपने फैमिली या फ्रेंड्स के साथ यात्रा करना पसंद होता है। ऐसे लोग बोरिंग ट्रिप को भी मजेदार बना देते हैं और सोलो ट्रिप में भी इन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। इन्हें ऐतिहासिक स्थल, मंदिरों को एक्सप्लोर करना काफी पसंद होता है।





