
शादी से पहले मस्ती करती दिखीं सोनाक्षी, बैचलर पार्टी में जहीर का भी जलवा
Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले अभिनेत्री ने बैचलरेट पार्टी रखी जिसमें अपने दोस्तों के संग मस्ती करती नजर आईं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में है। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने अपनी शादी से पहले सोमवार रात को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बैचलर पार्टी की तस्वीरों को अपने फैंस के संग साझा किया है। सोनाक्षी सिन्हा की खास दोस्त हुमा कुरैशी भी उनकी खुशी में शामिल होने के लिए पार्टी में पहुंची थीं।

जहीर की होने वाली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक रंग के शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोनाक्षी की सहली हुमा ने उनसे ट्विनिंग करते हुए ब्लैक ड्रेस ही पहना था।तस्वीरों में दोनों सहेलियों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।

वहीं जहीर इकबाल ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपने बैचलर पार्टी की तस्वीरों को साझा किया है। अपने दोस्तों के साथ जहीर ने जमकर पार्टी की और फोटो में उनके चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है। अभिनेता ने अपने दोस्तों के साथ एक ग्रुप सेल्फी साझा किया है जिसके कैप्शन में लिखा है ‘चलो चलें’।

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर के साथ शादी करेंगी। सूत्रों की मानें तो जहीर के घरवाले सोनाक्षी को बहू के रूप में पा कर काफी खुश हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बात करें तो सिन्हा परिवार इस शादी को लेकर नाखुश हैं। पिछले दिनों ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर रिएक्शन दिया था और कहा था कि ‘मेरे आस-पास के लोग मुझसे पूछ रहे हैं मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आज-कल के बच्चे मां-बाप का कंसेंट नहीं लेते, सिर्फ उन्हें जानकारी देते हैं। अब देखना है कि सोना की शादी में कौन-कौन से स्टार्स शामिल हो रहे हैं।





