
‘सिकंदर’ के सेट से सलमान खान की पहली झलक, न्यू लुक देख फैंस हुए क्रेजी
Sikandar First Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। 18 जून से निर्देशक ए आर मुर्गदास की इस मूवी की शूटिंग का आगाज हो गया है।
ए आर मुर्गदास के निर्देशन में बन रही फिल्म सिकंदर को लेकर सुपरस्टार Salman Khan चर्चा में बने हुए हैं। मंगलवार 18 जून से इस मूवी की शूटिंग का आगाज हो गया है। इस बीच सिकंदर (Sikandar First Look) के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आ गया है जिसे खुद भाईजान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है। (Salman Khan Sikandar Look) सिकंदर (Sikandar) से भाईजान के न्यू लुक ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है।
सलमान खान का फर्स्ट लुक वायरल
सलमान खान की फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट के साथ ही इस मूवी से जुड़ा कोई न कोई नया अपडेट सामने आरहा है। अब खुद सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सिकंदर का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

दरअसल 18 जून का सिकंदर की शूटिंग का पहला दिन था और सलमान ने सेट से पहली तस्वीर साझा की है। इस फोटो में भाईजान नए लुक में दिखाई दे रहे हैं और वह काफी डैशिंग भी लग रहे हैं। उनके साथ इस फोटो में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए आर मुर्गदास भी नजर आ रहे है।

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- सिकंदर की टीम के साथ अगले साल ईद का इंतजार। सलमान खान के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है और हर कोई इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगा है।
सलमान खान और रश्मिका मंदाना का फ्रेश पेयर सिकंदर के जरिए फैंस को पहली बार देखने को मिलेगा। रश्मिका खुद सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। मालूम हो कि सिकंदर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है।





