पत्नी संग जहीर के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी से अनबन की ख़बरों पर लगा विराम…

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करेंगी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस के परिवार में इस फैसले को लेकर अनबन की बात सामने आई। हालांकि शत्रुघ्न ने इसे फेक न्यूज बताया। उन्होंने साफ किया कि वो शादी में जरूर शामिल होंगे। इतना ही नहीं, बीती रात शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद (zaheer iqbal) के साथ नजर आए।

साथ नजर आए जहीर और शत्रुघ्न सिन्हा

इंस्टाग्राम पर शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ नजर आ रहे हैं। बीती रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिंह के साथ होने वाले दामाद जहीर इकबाल के घर पहुंचे थे। इसी दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल को साथ में स्पॉट किया गया।

बता दें, लगातार खबरें आ रही थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा की शादी से खुश नहीं है। इसलिए वो शादी में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया कि वो शादी से खुश हैं और इसमें हिस्सा जरूर लेंगे। वो सोनाक्षी से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि निराश लोग शादी को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने झूठ फैलाने वाले लोगों से कहा कि इससे आपका कोई लेनादेना नहीं है। आप अपने काम से काम रखिए।

Back to top button