अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश में नहीं दिखी मलाइका, ब्रेकअप की अफवाहें तेज?

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज (26 जून 2024) को अपना (Arjun Kapoor Birthday) 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने मंगलवार को देर रात ग्रांड पार्टी का आयोजन किया जिसमें तमाम फिल्मी सितारे शरीक हुए। जाह्नवी कपूर से लेकर शनाया कपूर, मोहित मारवा, संजय कपूर और महीप कपूर जैसे सेलेब्रिटीज को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की स्थिति के बारे में अटकलें तब तेज हो गई हैं, जब बॉलीवुड डीवा, अर्जुन मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर नहीं आई। अर्जुन के जुहू स्थित घर पर पार्टी रखी थी, जिसमें सितारों का जमावड़ा था, लेकिन उनकी लेडी लव नहीं पहुंची।

पार्टी से गायब रहीं मलाइका अरोड़ा

सोशल मीडिया पर किसी का कहना है कि अर्जुन कपूर की इस पार्टी में ज्यादातर फैमिली मेंबर्स मौजूद थे और संभावना है कि मलाइका के साथ एक्टर ने बुधवार को कहीं और प्राइवेट टाइम बिताने का इंतजाम कर रखा है। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी किया लेकिन अभी तक शादी के बंधन में बंधने का फैसला नहीं किया है। बीते कुछ वक्त में कई बार अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबरें भी आईं।

अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों सहित कई हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए। गेस्ट लिस्ट में अर्जुन के चचेरे जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवा, संजय कपूर और महीप कपूर जैसे सेलेब्रिटीज को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। लेकिन, अर्जुन कपूर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं। अब अर्जुन कपूर की पार्टी में मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी को फैंस अपनी-अपनी नजर से देख रहे हैं।

Back to top button