
‘कंगुवा’ की रिलीज डेट आई सामने, बॉबी देओल के साथ इस हसीना जोड़ी…
Kanguva Release Date: सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने उसकी तारीख बता दी है। आइए जानते हैं कि ‘कंगुवा’ कब रिलीज होने वाली है।
साउथ सिनेमा की फिल्में इन दिनों लार्जर दैन लाइफ बनाई जा रही हैं। भव्य सेट, बड़े सितारे और ऐसा ही एक फिल्म कंगुवा। वही कंगुवा जिसमें सूर्या सिंघम से एनिमल फेम एक्टर बॉबी देओल टकराने जा रहे हैं। फिल्म की कई झलक मौके-मौके पर देखने को मिलती रही है, लेकिन अब कंगुवा की रिलीज डेट आ गई है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान फिल्म के लीड एक्टर सूर्या ने किया है। सूर्या ने बिग बजट मूवी कंगुवा की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा है, ‘डियर ऑल, 10 अक्तूबर, 2024 को कंगुवा आ रही है।’
कब होगी रिलीज
हाल ही में सूर्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जानकारी दी है। बता दें एक्टर ने फिल्म से अपना एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो हाथों में तलवार पकड़े हुए हैं। पोस्टर के अनुसार ये फिल्म इसी साल दशहरा के मौके पर 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सूर्या में अलावा बॉलीवुड के एक्टर बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। बॉबी देओल के साथ-साथ दिशा पाटनी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
Ready yourselves to welcome the Warrior King 👑
— Pen Movies (@PenMovies) June 27, 2024
Our #Kanguva is set to conquer your hearts and screens from October 10, 2024 🗡️🏹#KanguvaFromOct10 🦅@SuriyaSivakumar @DishaPatani @thedeol #DirectorSiva @DeviSriPrasad #KEGnanavelraja @StudioGreen @UV_Creations @KVNProductions… pic.twitter.com/MhfFquDwbo
इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में बॉबी देओल निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। ये बॉबी देओल की साउथ सिनेमा की डेब्यू फिल्म भी होने वाली है। थलाइवर रजनीकांत के अनुसार उनकी एक्शन थ्रिलर वेट्टैयान के निर्माताओं ने दशहरा के अवसर पर 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने का प्लान बनाया है।





