लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा, बाढ़ में एक JCO समेत 5 जवान डूबे

लद्दाख में एक नदी में अभ्यास कर रहे जवानों की मौत की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक नदी में टैंक के साथ जवान अभ्यास कर रहे थे तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया।

लद्दाख में सेना के जवानों के एक अभ्यास के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करने समय अचानक जलस्तर बढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गये। शहीद जवानों में एक जेसीओ भी शामिल हैं। रक्षा विभाग के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कुछ जवानों के शव बाहर निकाल लिए गये हैं। घटना शनिवार को तड़के हुई।

JCO समेत 5 जवानो की मौत

नदी से टी-72 टैंक को निकाला गया है। घटना एलएसी के पास ही न्योमा चुशुल इलाके की है। बताया गया कि रक्षा अधिकारी टैंक को नदी पार कराने की एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक नदी में सैलाब आ गया। पांच जवानों की मौत के अलावा कई के घायल होने की भी सूचना है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में यह नदी है जिसमें अभ्यास से पहले पानी ज्यादा नहीं था। 

जानकारी के मुताबिक मारे गए जवानों में एक जेसीओ शामिल है। जिस टैंक से जवान अभ्यास कर रहे था उनकी संख्या सेना के पास 2400 है। भारतीय सेना लंबे समय से इन टैंकों का इस्तेमाल करती आ रही है। वहीं लद्दाख में चीन की चुनौती की वजह से एलएसी के पास सेना की तैनाती रहती है। सेना ने एलएसी पर टैंकों की भी तैनाती कर रखी है। सेना ने इस इलाके में करीब 500 टैंक तैनात कर रखे हैं।

Back to top button