IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 आज, जाने मैच से जुड़े अपडेट्स

India vs Zimbabwe T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शनिवार (6 जुलाई) को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद में यह पहला मौका है जब भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली नई नवेली भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची है। हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का फिलहाल कोई खिलाड़ी पहले टी20 मैच में नहीं खेलेगा। पिछले कुछ साल में रोहित और कोहली टी20 क्रिकेट में कई द्विपक्षीय सीरीज से बाहर रहे हैं। अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दोनों के संन्यास के बाद उनकी कमी जरूर खलेगी। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग इस सीरीज के जरिये डेब्यू कर सकते हैं।

कब और कहाँ देखे मैच

India vs Zimbabwe T20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधे घंटे पहले मैदान पर उतरेंगे। मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच का लुत्फ आप ऑनलाइन सोनीलिव ऐप पर उठा सकते हैं। 

गिल के साथ कौन करेगा पारी का आगाज?

कप्तान गिल पारी का आगाज करेंगे और देखना होगा कि उनके अजीज दोस्त अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते दिखेंगे या फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग का मौका मिलेगा। ऋतुराज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरे नंबर पर भी खेल चुके हैं और ऐसे में उन्हें इस स्थान पर खिलाया जा सकता है। ऐसे में रियान पराग चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। पराग ने आईपीएल में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खूब रन बनाए थे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद/हर्षित राणा, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), जोनाथन कैंपबेल, अंतुम नकवी, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेसली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, फराज अकरम, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Back to top button