चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद ED छापेमारी की हो रही तैयारी… राहुल ने किया स्वागत

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बड़ा दावा कर खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर राहुल ने दावा किया कि संसद में चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद उनके ऊपर एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट (ED) छापेमारी की तैयारी चल रही है. रात करीब दो बजे कांग्रेस सांसद ने पनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें सूत्रों ने बताया है कि ईडी उनके खिलाफ एक्शन की तैयारी में है

शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, “जाहिर है, दो में से एक को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के ‘अंदरूनी लोगों’ ने मुझे बताया है कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। मैं उनका खुले दिल से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट पर मिलेंगे।”

देश को 6 लोग चक्रव्यूह में फंसा रहे: राहुल गांधी
राहुल ने 29 जुलाई को संसद सत्र के दौरान बजट 2024-25 पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की। उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।

राहुल ने कहा कि 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है। देश के किसान, मजदूर और नौजवान डरे हुए हैं।

बजट ने मध्यम वर्ग पर किया वार
विपक्ष के नेता ने कहा कि बजट ने मध्यम वर्ग पर वार किया है, जिसने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऐसा करने के लिए कहने पर उत्साहपूर्वक थालियां बजाईं. विपक्ष के नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो ‘चक्रव्यूह’ रचा है, उससे करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है.

राहुल गांधी के बयानों पर चुटकी
भाजपा के लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को महाभारत और चक्रव्यूह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर चुटकी ली और कहा कि कुछ लोग ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ हैं और महाभारत के बारे में उनका ज्ञान भी एक्सीडेंटल है. अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने चक्रव्यूह का विषय उठाकर अच्छा किया क्योंकि इस देश ने कांग्रेस पार्टी के कई चक्रव्यूह अच्छे से देखे हैं.

यह भी पढ़ें:

लोकसभा में मचा सियासी हंगामा, अनुराग ठाकुर के दिए बयान पर भड़का विपक्ष

SC/ST रिजर्वेशन में “कोटे में कोटा” को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, राज्य सरकारों को मिला अधिकार…

Ransomware Attack: देश के 300 बैंकों पर साइबर हमला! ठप हुई पेमेंट सर्विस

Back to top button