विपक्ष के रवैये से आहात हुए जगदीप धनखड़… आसन छोड़कर चले गए सभापति

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के रवैये से बेहद नाराज हैं। उन्होंने सदन में विपक्ष के व्यवहार पर आपत्ति जताई और कहा कि विपक्ष रोज-रोज मेरा अपमान कर रहा है। दरअसल, चर्चा के बीच में विपक्ष विनेश फोगाट का मुद्दा उठाना चाह रही थी। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम फोगाट के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं कि कैसे उनको अयोग्य घोषित किया गया। इस पर खरगे ने कहा कि आप नियमों का पालन करिए। हम सब इस लड़की से आहत हैं। इसी दौरान ब्रायन कुछ जोर-जोर से बोलने लगे। इस पर धनखड़ ने लगभग चीखते हुए कहा कि मिस्टर डेरेक ओ ब्रायन आप चेयर का अनादर कर रहे हैं। मैं अगली बार आपको बाहर का रास्ता दिखाऊंगा।विपक्ष के व्यवहार से आहत होकर सभापति धनखड़ चेयर छोड़कर चले गए।

उन्होंने कहा कि, मैं अपने आप को यहां सक्षम नहीं पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि सदन में हर रोज मेरा अपमान हो रहा है। वहीं विनेश फोगाट मामले में विपक्ष ने राज्यसभा से विपक्ष वॉक आउट कर चुका है। विनेश फोगाट के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “पूरा देश विनेश फोगाट के साथ खड़ा है। पीएम ने कल उन्हें ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ कहा और पीएम की आवाज 140 करोड़ लोगों की आवाज है।

विपक्ष से आहात हुए धनखड़
धनखड़ ने आगे कहा, ‘सदन की गरिमा को कम मत करिए .. अमर्यादित आचरण मत अपनाइए .. जयराम रमेश हंसिए मत .. आपकी आदतें मुझे पता है .. कुछ सांसद गलत टिप्पणी करते है .. मुझे हाउस का समर्थन जितना चाहिए था उतना नहीं मिला है. मैंने प्रयास में कोई कमी नहीं की. अब मेरे पास एक ही विकल्प है कि मैं अपनी शपथ से दूर नहीं भाग रहा हूं. मैंने आज जो देखा है, सदस्य ने जिस तरह का व्यवहार किया, शारीरिक रूप से किया है, जिस तरह का व्यवहार इधर से भी हुआ है. मैं कुछ समय के लिए अपने आप को यहां बैठने में सक्षम नहीं पा रहा हूं.’

ब्रायन चेयर पर चिल्ला कैसे सकते हैं?
टीएमसी सांसद ब्रायन के व्यवहार से आहत धनखड़ ने कहा कि आखिर कोई चेयर पर चिल्ला कैसे सकता है। अगर वो ऐसा करते हैं तो ये ठीक नहीं है। धनखड़ ने कहा कि कल विपक्ष के नेता ने एक नोट दिया कि वो एक जरूरी मुद्दा को उठाना चाहते हैं। लेकिन क्या इस मुद्दे पर केवल उनको ही दुख है। पूरा देश दुखी है।

क्या इस मुद्दे का राजनीतिकरण होना चाहिए?
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सभापति को चुनौती दी जा रही है। क्या इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहिए? मुझे इस बात की खुशी है कि हरियाणा सरकार ने विनेश को वैसा ही अवॉर्ड देने का फैसला किया है जैसा एक सिल्वर मेडल जीतने वाले को दिया जाता है। मैं आप सबसे हाथ जोड़कर प्रार्थन करता हूं कि इस सदन में मिलकर बात करें।

नड्डा ने विपक्ष की आलोचना की
सभापति की नाराजगी देख सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष ने जो व्यवहार किया, जिसने आपको तकलीफ पहुंचाई और संवैधानिक दृष्टि से जो संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है, वो सच में निंदनीय है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। जब व्यवस्थाएं अपनी मर्यादा लांघ जाती हैं तो लोकतंत्र पर बड़ा आघात होता है। कांग्रेस और टीएमसी जिस तरीके से व्यवहार कर रही है और उनका रवैया चेयर के प्रति जैसा है वो निंदनीय है।

यह भी पढ़ें…

SC/ST आरक्षण पर फैसले से बवाल, विरोध में उतरे मायावती से लेकर चिराग तक…

नेपाल में दर्दनाक हादसा, नुवाकोट में हेलीकॉप्टर क्रैश में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Bangladesh Violence: हालात बेकाबू, 24 लोगों को जिंदा जलाया, हिंदुओं के घर और मंदिर में तोड़फोड़…

Back to top button