राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की सराहना…वायनाड की तबाही पर राहत शिविरों का लेंगे जायजा

PM Modi Wayanad Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड का दौरा पर हैं। पीएम सुबह करीब 11:20 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर पहुंचे. यहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनका स्वागत किया. पीएम यहां से वायनाड पहुंचेंगे और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेंगे और क्षेत्र में चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों का हवाई सर्वे कर आकलन करेंगे. प्रधानमंत्री भूस्खलन के पीड़ितों से अस्पतालों और राहत शिविरों में मिलेंगे.

गत 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में केरल के इस पहाड़ी जिले में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकडों लोग घायल हुए हैं. वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा बढ़ाने की विपक्ष की मांग के बीच पीएम मोदी का दौरा हो रहा है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने घातक भूस्खलन के बाद क्षेत्र का दौरा करने का निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अपने दौरे के बाद प्रधानमंत्री वायनाड भूस्खलन को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करेंगे. पीएम मोदी का आज दोपहर भूस्खलन से प्रभावित गांवों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है. वह वर्तमान में चल रहे इवैकुएशन ऑपरेशन के संबंध में रेस्क्यू टीमों से जानकारी प्राप्त करेंगे.

कन्नूर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

ये होगा पीएम मोदी का वायनाड शेड्यूल

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे केरल के कन्नूर पहुंच सकते हैं। इसके बाद वे वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे।
  • दोपहर में करीब 12.15 बजे प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित इलाकों में जमीन पर जाकर हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान राहत और बचाव दल से जुड़े
    लोग प्रधानमंत्री को हालात की पूरी जानकारी देंगे।
  • प्रधानमंत्री राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे और वहां भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और लोगों की व्यथा सुनेंगे। इसके बाद पीएम मोदी
    अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां उन्हें घटना और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की सराहना
गांधी ने शुक्रवार रात को एक्स पर पोस्ट किया, “भयानक त्रासदी का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेने के लिए… वायनाड आने के लिए मोदी जी का धन्यवाद. यह एक अच्छा निर्णय है. मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री तबाही की गंभीरता को पहली बार देखेंगे, तो वे इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे.”

सितारों ने भी बढ़ाए मदद के हाथ
फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रेटी भी वायनाड की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। राजकुमार सेतुपति, सुहासिनी मणिरत्नम, श्रीप्रिया, मणिरत्नम, खुशबू सुंदर, मीना सागर के परिवार और दोस्तों ने वायनाड भूस्खलन राहत के लिए ₹1 करोड़ का योगदान दिया। उन्होंने चेक पिनाराई विजयन को सौंप दिया

Back to top button