लखनऊ मेयर का दबंग अंदाज, कहा-नाली में डुबो दूंगी…काम नहीं कर पा रहे तो इस्तीफा दो घर जाओ

Mayor Sushma Kharakwal: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर में फैली गंदगी देखकर नाराजगी जताई है। और अधिकारियों को फटकार भी लगाई। मेयर ने मौके पर मौजूद जोनल अधिकारी से कहा- तुम्हें इसी गंदी नाली में डुबो दूंगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साफ-सफाई में हो रही लापरवाही को लेकर मेयर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। निरीक्षण के दौरान उनको कई जगह पर कमियां नजर आई। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मेयर ने मौके पर मौजूद जोनल अधिकारी से कहा- तुम्हें इसी गंदी नाली में डुबो दूंगी। काम नहीं कर पा रहे हो तो इस्तीफा दो और अपने घर चले जाओ।

इसी गंदी नाली में डुबा दूंगी- लखनऊ मेयर

दरअसल, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल शनिवार सुबह अलीगंज इलाके में दौरा करने पहुंचीं। इस दौरान वो आस पास के इलाकों में फैली गंदगी को देखकर कड़ा रुख अपनाते हुए धिकारियों पर भड़क गईं। मेयर सुषमा खर्कवाल अधिकारियों पर बिफर पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने ने अधिकारियों से यंहा तक कह दिया कि, तुम्हें इसी गंदी नाली में डुबा दूंगी। अगर काम नहीं कर पा रहे हो तो इस्तीफा दो और अपने घर चले जाओ। इस पूरे मामले के बाद अधिकारी दहशत में है।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने निरीक्षण के दौरान उक्त वार्डों के कूड़ा पड़ाव घरों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।महापौर के निरीक्षण के दौरान ज़ोनल क्षेत्र में चिन्हित कूड़ा पड़ाव घर के अलावा अन्य जगहों पर अवैध कूड़ा पड़ाव घर पाए गए। महापौर ने इन अवैध कूड़ा घरों पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button