
Masaba Gupta की बेबी शॉवर पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
अभिनेत्री नीना गुप्ता जल्द नानी बनने वाली हैं। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। वहीं रविवार को उनका बेबी शॉवर हुआ जिसमें कई सितारें शामिल हुए। सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल हो रही है।
अभिनेत्री नीना गुप्ता अब नानी बनने वाली हैं। चार महीने पहले उनकी बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को साझा किया था। मसाबा और पति सत्यदीप मिश्रा अपनी पहली संतान का स्वागत करने के लिए तैयार है। रविवार शाम मसाबा ने बेबी शावर पार्टी (Masaba Gupta’s baby shower party) रखी। इसमें नीना गुप्ता के अलावा फिल्म जगत की अन्य कई हस्तियां नजर आईं। सोनम कपूर अपनी बहन रिया के साथ पहुंचीं तो वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी नजर आईं।
ये हस्तिया भी हुई शामिल
मसाबा गुप्ता की बेबी शॉवर पार्टी अनिल कपूर के पाली हिल्स वाले बगंले में हुई, जिसके उनकी बेस्ट फ्रेंड सोनम कपूर और रिया कपूर ने ऑरगनाइज किया हुआ था। इस मौके पर आलिया भट्टी की मां सोनी राजदान और उनकी बहन भी शामिल हुई। इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स इस पार्टी की हिस्सा बनें।

इनके अलावा सोनम कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेबी शावर पार्टी से तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनम और रिया को मसाबा के साथ देखा जा सकता है। कपूर सिस्टर्स मसाबा पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। मसाबा के बेबी शावर में सोनी राजदान और नीना गुप्ता भी खूबसूरत लग रही थीं. नीना गुप्ता हर बार अपने लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं

Masaba Gupta ब्राउन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, होने वाली नानी और मसाबा की मां एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी अपने खूबसूरत अंदाज से लाइमलाइट लूटती नजर आईं। आपको बता दे कि मसाबा और सत्यदीप ने बीते वर्ष शादी रचाई। अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। मसाबा, नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।