कोरोना: दैनिक मामलों में आई मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में 13052 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,052 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

शनिवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में मामूली कमी आई है। कल संक्रमण के 13,083 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ चार लाख से ज्यादा हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,052 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,46,183 हो गई है।

वहीं, इस दौरान 127 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,274 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,23,125 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 13,965 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,68,784 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Back to top button