
Rashifal: आज इन राशियों वाले रहें सतर्क, विष्णु जी कृपा से चमकेंगे सितारे
12 September 2024 Rashifal: दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। आज गुरुवार के दिन का सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल. मेष, वृष समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Horoscope Today).
Aaj Ka Rashifal 12 September 2024: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।आज गुरुवार12 सिंतबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या क्या बदलाव लेकर आने वाला है, किस जातक को परेशानी का सामना करना होगा और किसके किस्मत का तारा चमकेगा।
आज का राशिफल 12 सितंबर 2024
मेष- आज चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में हैं। एकादश शनि व द्वितीय गुरु शुभ हैं। मंगल राशि स्वामी होकर मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं।छात्र करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।
वृष-चन्द्रमा अष्टम कफ व बुखार का रोग दे सकता है। करियर में नवीन उत्तरदायित्व से भरे रहने की सम्भावना है।छात्र एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। जॉब में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।
मिथुन- बुध व सप्तम चन्द्रमा जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला गोचर है। किसी नए जॉब का प्रस्ताव है तो आज प्रयास करने के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्किन प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।
कर्क– चन्द्रमा खष्ठम बहुत बेहतर नहीं है। हेल्थ में प्रॉब्लम रह सकती है। बिजनेस में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। यदि जॉब परिवर्तन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज प्रयास तेज करें। जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
सिंह-धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतों के आशीर्वाद की सहायता मिलेगी। बिजनेस को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ का आनंद उठाएंगे।
कन्या- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु नवम रहेंगे। आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लगातार मेहनत की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे।
तुला-शुक्र व चन्द्रमा थोड़ी परेशानी दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव मत लें केवल कार्यों की अधिकता रहेगी। सायंकाल के बाद बिजनेस में प्रोग्रेस आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
वृश्चिक- मंगल व बुध अनुकूल हैं। मित्रों सहित दूर यात्रा का मन होगा। गृह कार्यों में सफल रहेंगे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
धनु-आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रह सकते हैं। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा व शनि उदर विकार से कष्ट दे सकता है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।
मकर- द्वादश चन्द्रमा व द्वितीय शनि बेहतर परिणाम देंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जॉब में अपने पद व दायित्व को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
कुम्भ-चन्द्रमा एकादश बिजनेस लाभ देंगे। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। किसी न्यू बिजनेस डील से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।
मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम है। आईटी, मैनेजमेंट व फाइनेंसियल जॉब से सफलता मिलेगी। व्यवसाय नए मुकाम तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में क्रोध से बचें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।