घर में पितरों की तस्वीर से छिन सकती है सुख शांति, बढ़ सकती है मुश्किलें; जाने सही स्थान…

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष शुरू हो गया है। कई लोग पितृपक्ष के दिनों में अपने मृत परिवार के सदस्य की तस्वीर पूजा स्थल में या कमरे में लगाकर पूजा आराधना करते हैं।

सभी के घरों में पितरों को (Pitru Paksha 2024) तस्वीर जरूर लगी होती है। माना जाता  (Hindu Dharma) है कि हमारे स्वर्गीय पितरों का आशीर्वाद लेने और उन्हें हमेशा अपने दिल में बनाए रखने के लिए घरों में उनकी तस्वीर लगाई जाती है। पितरों की तस्वीर घर में लगाने से परिवार की सुख समृद्धि भी बढ़ती है, लेकिन आपको ये तस्वीर लगाते वक्त बहुत सी चीजों का ध्यान रखना होता है। अगर आप पूर्वजों की या कहें पितरों की तस्वीर लगाते वक्त उन चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए पितृ पक्ष में जानते हैं घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते वक्त कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इन जगहों पर ना लगाए
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दो जगह पर मृत परिवार सदस्य की तस्वीर लगाकर पूजा आराधना नहीं करनी चाहिए। एक पूजा स्थल में और दूसरा अपने कमरे में यानी लिविंग रूम मे। अगर आप पूजा स्थल में अपने पूर्वज की तस्वीर लगाते हैं। इससे देवी देवता नाराज हो सकते हैं। इसके साथ ही जिस रूम में आप सोते हैं। उसे रूम में तो भूलकर भी मृत परिवार के सदस्य की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। पितरों की तस्वीर को घर के बहुत से स्थानों पर नहीं लगाना चाहिए।

पितरों की तस्वीर घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाना अच्छा होता है। माना जाता है कि दक्षिण यम और पितरों की दिशा होती है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। पितरों की तस्वीर को जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ लगाने की मनाही होती है। माना जाता है ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु कम होने लगती है और उन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ने लगता है।

Back to top button