
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में जरूर जलाएं दीपक, नाराज पितर होंगे प्रसन्न
Pitru Paksha 2024 : हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। नियमित दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पितृ पक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए दीपक जरूर जलाना चाहिए।
Pitru Paksha 2024 Deepak Ke Upay: पितृ पक्ष का आरंभ कल से हो चुका है। अब लोग अपने पूर्वजों के लिए तर्पण करेंगे और उनके नाम से श्राद्ध करके दान पुण्य के कार्य करेंगे। माना जाता है कि पितृ पक्ष के 15 दिन हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और संतान को खुशहाली के साथ जीवन बिताने का आशीर्वाद देकर सर्वपितृ अमावस्या के दिन वापस चले जाते हैं। पितृ पक्ष के 15 दिनों में पितरों को सच्चे मन से याद करते हुए हम यदि रोजाना घर के इन स्थानों पर दीपक जलाएं तो ऐसा करने से हमें उनका आशीर्वाद मिलता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर हमारे घर में वास करती हैं।
दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं

वास्तु में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है, इसलिए पितृपक्ष के 15 दिनों में रोजाना इस दिशा में चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में सरसों का तेल दीपक जलाने का खास महत्व माना गया है।
पीपल के पेड़ के पास जलाए दीपक

माना जाता है कि पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं के साथ ही पितरों का भी वास होता है. ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान रोजाना पीपल में जल देकर घी का दीपक जलाने पितृ दोष से निजात मिल सकती हैपितृ पक्ष में रोजाना यहां दीपक जलाकर रखने से पूर्वजों का आशीर्वाद आपको मिलता है। पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न होती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. नियमित रूप से सुबह और विशेष तौर पर शाम को मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है. इसके अलावा पितरों का आशीर्वाद भी मिलता। मुख्य द्वार से मां लक्ष्मी का भी प्रवेश होता है। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान इस स्थान को साफ-सुथरा और रोशन रखना चाहिए।
ईशान कोण में भी जलाएं दीपक

रोजाना घर के ईशान कोण (उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा) में गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाएंगी. इसके साथ ही घर में कभी आर्थिक समस्याएं नहीं होती हैं। साथ ही पितर भी प्रसन्न होते हैं।
इसके अलावा शाम के वक्त किचन में पानी के पास दीपक जलाने से भी पितरों का आशीर्वाद मिलता है और आपके घर में उनकी कृपा आती है। इस उपाय को पूरे 15 दिन लगातार करने से आपके घर में सुख और सुविधाएं बढ़ने के साथ ही जीवन में सुकून शांति स्थापित होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।